सामान्य ज्ञान

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
06-Dec-2021 12:13 PM
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना केंद्र सरकार ने शुरू की है।  भारत सरकार ने लड़कियों को बचाने, उनकी सुरक्षा करने और उन्हें शिक्षा देने के लिए ही इस योजना की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य देश भर में जन अभियान के माध्यम से बदलती हुई सामाजिक मानसिकता को लक्ष्य करके और इस विषम विषय पर जागरूकता का निर्माण करते हुए बाल लिंग अनुपात में आ रही गिरावट का समाधान करना है। योजना का केंद्रित हस्तक्षेप नीची बाल लिंग औसत वाले 100 जिलों में विभिन्न क्षेत्रवार कार्रवाइयों पर होगा।

 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत 100 जिलों के चयन/पहचान का तरीका/नियम इसप्रकार होगा-

1. 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 918 की राष्ट्रीय औसत से कम वाले बाल लिंग औसत वाले 87 जिले चुने जाएंगे है।

2. उन 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 87 जिले चुने जाएंगे। 918 से ऊपर परंतु गिरावट का रूझान दर्शा रहे 8 जिले चुने जाएंगे।

3. उन 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से बाल लिंग औसत राष्ट्रीय औसत 918 से अधिक और इसमें बढ़ोत्तरी का रूझान वाले 5 जिले चुने जाएंगे। इससे देश के अन्य भाग उनसे सीख ले सकें।

यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और मानव संसाधन कल्याण मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news