खेल

राज्य महिला शतरंज चयन स्पर्धा 18 से दुर्ग में, तैयारी जोरों पर
06-Dec-2021 5:50 PM
राज्य महिला शतरंज चयन स्पर्धा 18 से दुर्ग में, तैयारी जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में दुर्ग जिला शतरंज संघ द्वारा स्व.लालजी भाई आड़तिया की स्मृति में 18 से 22 दिसंबर तक राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश सचिव हेमंत खूंटे, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अलंकार भिवगड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त स्पर्धा  में फाइनल रैंकिंग के आधार पर प्रदेश की महिला खिलाडियों की टीम गठित की जाएगी, जो कि 9 से 17 फरवरी तक भीमावरम (आंध्रप्रदेश) में आयेजित राष्ट्रीय महिला शतरंज चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। दुर्ग में आयोजित राज्य चयन स्पर्धा 11 चक्रों में संपन्न होगी।

प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। खिलाडिय़ों के रुकने हेतु आयोजक मंडल द्वारा निशुल्क आवास की शानदार व्यवस्था की गई है। प्रत्येक दिवस प्रतियोगिता 3 चक्रों में संपन्न होगी। जिसमें दोनों खिलाडिय़ों को 30-30 मिनट का टाइम कंट्रोल प्रत्येक चाल में 30 सेकंड इंक्रीमेंट के साथ दिया जाएगा। स्पर्धा में भाग लेने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर निर्धारित है। स्पर्धा में भाग लेने के लिए सभी खिलाडिय़ों को ऑल इंडिया चेस फेडरेशन से पंजीयन आवश्यक है।

इस स्पर्धा में 50,800 रुपये के कुल नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें कुल 48 पुरस्कार शामिल है। आयोजन में जिला शतरंज संघ के सचिव मिथिलेश बंजारे, उपाध्याय दिनेश जैन, मोरध्वज चंद्राकर, अजय राय, ललित वर्मा, कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी, सह सचिव दिव्यांशु उपाध्याय, संजय खंडेलवाल, राकी देवांगन, हरीश सोनी, आर के ताम्रकार, जवाहर सिंह राजपूत एवं अन्य लोगों की सक्रियता बनी हुई है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news