सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 8 दिसंबर
08-Dec-2021 8:22 AM
 हर दिन हॉट सीट 8 दिसंबर

 1. ललित किस फल की प्रजाति है?

(अ) आम (ब) बादाम (स) अमरूद (द) बेर

2.  गौ-पशुओं एवं भैंसों की संख्या में के मामले में भारत का दुनिया में कौन सा स्थान है?

(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ

3. दुग्ध उत्पादन में, विश्व में भारत का लगातार कौन सा स्थान बना हुआ है?

(अ) प्रथम (ब) तृतीय (स) पंचम (द) इनमें से कोई नहीं

4. पौधों के कोमल भागों को लचीलापन निम्नलिखित में किससे प्राप्त होता है?

(अ) जटिल ऊतक से (ब) दृढ़ ऊतक से (स) स्थूल कोण ऊतक से (द) कोशिका से

5. पोटोमीटर किसे कहते हैं?

(अ) मूल दाब नापने वाले यंत्र को (ब) वाष्पोत्सर्जन की गति नापने वाले यंत्र को (स) भूमि का ताप नापने वाले यंत्र को (द) वायु की आद्र्रता नापने वाले यंत्र को

6. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ अघुलनशील है?

(अ) स्टार्च (ब) ग्लाईकोजन (स) शर्करा (द) उक्त सभी

7. राष्टï्रपति द्वारा जारी अध्यादेश जिस अवधि तक मान्य होंगे, वह अवधि है?

(अ) 6 सप्ताह (ब) 60 दिन (स) 6 माह (द) एक माह

8. डिप्रेस्ड क्लास वेलफेयर लीग की स्थापना निम्नलिखित में से किसने की थी?

(अ) रवीन्द्रनाथ टैगोर (ब) देवकीनंदन खत्री (स)बी.आर. अंबेडकर (द) राजा राममोहन राय

9. भूपरिष्करण अथवा टिलेज के अंतर्गत आता है?

(अ) भूमि को जोतना और निंदाई गुड़ाई करना (ब) भूमि को खरपतवार रहित करना (स) भूमि को समतल बनाना (द) उपर्युक्त सभी क्रियाएं

10. अंधी गुड़ाई (क्चद्यद्बठ्ठस्र द्धशद्गद्बठ्ठद्द)निम्नलिखित में से किस फसल में की जाती है?

(अ) गन्ने में (ब) गेहूं में (स) चने में (द) सरसों में

11. फसलों के उत्पादन को प्रभावित करने वाले अनेक कारण हैं, जिनमें सम्मिलित हैं?

(अ) वायु और नमी (ब) गर्मी (स) फसलों की बीमारियां (द) उक्त सभी

12. निम्नलिखित में से किस फसल को मिट्टी चढ़ाने की आवश्यकता नहीं होती है?

(अ) मक्का (ब) चना (स) आलू (द) गन्ना

13. निम्नलिखित में से कौन सी फसलें खरीफ मौसम की हैं?

(अ) सरसों-राई (ब)मसूर, मटर (स) गेहूं, जौ (द) कपास, धान

14. उच्च लवण सहिष्णु फसल कौन सी है?

(अ) चना (ब) मटर (स) ग्वार (द) शलजम

15. किस तत्व की कमी में, आलू में ब्लैक स्कर्फ तथा कॉमन स्केब रोग कंदों पर दिखाई देता है?

(अ) जस्ता (जिंक) (ब) बोरोन (स) नत्रजन (द) फॉस्फोरस

16. गैस का घनत्व निम्र में से किस स्थिति में अधिकतम होता है?

(अ) कम तापमान, कम दाब पर (ब) कम तापमान, उच्च दाब पर (स) उच्च तापमान, कम दाब पर (द)उच्च तापमान, उच्च दाब पर

17. प्रति व्यक्ति आय निकालने के लिए राष्टï्रीय आय को  निम्र में से किससे भाग किया जाता है?

(अ) देश की कुल जनसंख्या से (ब) कुल कार्यशील जनसंख्या से (स) देश के क्षेत्रफल से (द) प्रयुक्त पूंजी के परिमाण से

18. वह यूनानी क्लासिक कौन सा है, जिसका अनुवाद गांधीजी ने गुजराती में किया था?

(अ) प्लेटो का रिपब्लिक (ब) प्लेटो का डायलॉग्ज (स) अरस्तु का पॉलिटिक्स (द) अरस्तू का निकोमैकियन ऐथिक्स

19. प्रादेशिक दल बनने के लिए दल को किसी चुनाव में मतों का न्यूनतम कितने प्रतिशत प्राप्त करना होता है?

(अ) 2 प्रतिशत (ब)3 प्रतिशत (स)4 प्रतिशत (द)5 प्रतिशत

20. संगम काल में इराबू किस प्रकार का शुल्क या उपहार था?

(अ) राज्य की आय का मुख्य स्रोत (ब) सामंतों द्वारा दिया जाने वाला कर (स) सीमा शुल्क और राहदारी (द) राजा को दिया जाने वाला उपहार

21. महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र प्रतिष्ठïान किस नदी के किनारे अवस्थित था?

(अ) कावेरी (ब) गोदावरी (स) कृष्णा (द) नर्मदा

22. दक्षिण भारत के इतिहास में उससे संगत एक विशेषता यह मिलती है कि बड़े साम्राज्यों की अपेक्षा क्षेत्रीय राज्य विकसित हुए इसका कारण क्या था?

(अ) लोहा जैसे खनिजों का अभाव (ब) सामाजिक संरचना में अनेकानेक विभाजन (स) विशाल उपजाऊ भूमि क्षेत्रों का अभाव (द) जनशक्ति का अभाव

23. अलाउद्दीन खिलजी के समय में सरा-ए-अदल निम्नांकित में किन वस्तुओं का बाजार था?

(अ) गल्ले /अनाज का (ब) वस्त्र, शक्कर, जड़ी-बुटी, मेवा आदि का (स) घोड़े का (द) बाहर से आयातित वस्तुओं का

24. भू-राजस्व की वसूली हेतु भूमि को ठेके पर देने की प्रथा किसने शुरू की थी?

(अ) फिरोजशाह तुगलक (ब) बलबन (स) मोहम्मद बिन तुगलक (द) मोहम्मद बिन तुगलक

25. त्रि-आयाम में लेसर किरण की सहायता से छाया चित्र बनाने की विधि का नाम है?

(अ) होलोग्राफी (ब) जीरोग्राफी (स) वीडियोग्राफी (द) ओडियोग्राफी

26. निम्नलिखित में से किस रंग का सबसे लंबा तरंगदैध्र्य होता है?

(अ) हरा (ब) नीला (स) पीला (द) लाल

27. भारत में जीपीएस क्या है?

(अ) गगन (ब) आकाश (स) पृथ्वी (द) अवतार

28. ढेंकुली का प्रयोग किसके लिए किया जाता है?

(अ) भूमि समतल करने में (ब) फसल काटने में (स) कूंड़ बनाने में (द) कुंए से पानी उठाने में

---

सही जवाब-1.(स) अमरूद, 2.(अ)प्रथम, 3.(अ) प्रथम, 4.(स) स्थूल कोण ऊतक से, 5.(ब) वाष्पोत्सर्जन की गति नापने वाले यंत्र को, 6.(अ)स्टार्च, 7.(अ) 6 सप्ताह, 8.(स)बी.आर. अंबेडकर, 9.(द) उपर्युक्त सभी क्रियाएं, 10.(अ) गन्ने में, 11.(द) उक्त सभी, 12.(ब)चना,  13.(द) कपास, धान, 14.(स) ग्वार, 15.(ब) बोरोन, 16.(ब) कम तापमान, उच्च दाब पर, 17.(अ) देश की कुल जनसंख्या से,  18.(अ) प्लेटो का रिपब्लिक, 19.(स) 4 प्रतिशत, 20.(द) राजा को दिया जाने वाला उपहार, 21.(स) कृष्णा, 22.(स) विशाल उपजाऊ भूमि क्षेत्रों का अभाव, 23.(ब) वस्त्र, शक्कर, जड़ी-बुटी, मेवा आदि का, 24.(अ) फिरोजशाह तुगलक, 25.(अ)होलोग्राफी, 26.(द) लाल, (अ) गगन, 28. (द) कुंए से पानी उठाने में ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news