सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 10 जनवरी
10-Jan-2022 11:27 AM
हर दिन हॉट सीट 10 जनवरी

 1. बारह जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस किस की याद में मनाया जाएगा?

(अ) सरोजनी नायडू (ब) सुभाष चंद्र बोस (स) भगत सिंह (द) स्वामी विवेकानंद

2. बारहवां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन-2014 में पहला दिन किस रुप में मनाया गया?

(अ) तकनीकी दिवस (ब) युवा दिवस (स) महिला शक्ति दिवस (द) युवा प्रवासी दिवस

3. मीसा (रूढ्ढस््र) पेंशन स्कीम किस राज्य में चलाई जा रही है?

(अ) केरल (ब) आंध्रप्रदेश (स) राजस्थान (द) हरियाणा

4. जीसैट-14 के प्रक्षेपण के बाद भारत ने कौन-सी कामयाबी हासिल की?

(अ) पहली बार जी सैट उपग्रह छोड़ा (ब) पहली बार स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजिन प्रयोग किया (स) पहली बार भारत ने कोई उपग्रह छोड़ा (द) कोई कामयाबी नहीं

5. हजारीबाग अभयारण्य इनमें से किस राज्य में स्थित हैं?

(अ) झारखंड (ब)तमिलनाडु (स)जम्मू-कश्मीर (द)कर्नाटक 

6. पेरियार अभयारण्य दक्षिण भारत के किस राज्य में स्थित हैं ?

(अ) केरल (ब) तमिलनाडु (स)आंध्रप्रदेश (द) कर्नाटक 

7. घाना पक्षी उद्यान इनमें से राजस्थान के किस जिले में स्थित हैं?

(अ) बीकानेर (ब) झालवाड़ (स) भरतपुर (द) सिरोही

8.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की दूसरी आधिकारिक भाषा कौन सी हैं?

(अ) अंग्रेजी (ब) बंगाली (स) गुजराती (द) पंजाबी

9. संविधान सभा ने कौन-सी तारीख को राष्ट्रध्वज निश्चित किया?

(अ)15 जनवरी, 1954 (ब)22 जुलाई, 1947 (स)26 अगस्त,1948 (द)इनमें से कोई नहीं

10. भारतीय संविधान कब पारित हुआ?

(अ) 26 जनवरी,1950 (ब)26 जनवरी, 1949 (स)26 जनवरी, 1951 (द)26 नवंबर, 1949

11. क्षेत्रफल की दृष्टि से सभी महाद्वीपों में अफ्रीका का स्थान आता है?

(अ) दूसरा (ब) पहला (स) चौथा (द) तीसरा

12. अफ्रीका का सर्वोच्च शिखर पर एक मृत ज्वालामुखी है, उसका नाम है?

(अ) कीनिया (ब) केमरून (स) किलीमंजारो (द) रुपनजारा

13. तीसरी दुनिया में विश्व की लगभग कितने प्रतिशत मानव आबादी रहती है?

(अ) 50 प्रतिशत (ब) 70 प्रतिशत (स) 45 प्रतिशत (द) 30 प्रतिशत

14. निम्नलिखित में से कौन से ग्रह के सर्वाधिक प्राकृतिक उपग्रह अथवा चंद्र हैं?

(अ) बृहस्पति (ब) मंगल (स) शनि (द) शुक्र

15. किस पंचवर्षीय योजना के दौरान आपातकाल लगाया गया था। नए चुनाव हुए थे और भारतीय जनता पार्टी चुनी गई थी?

(अ) तीसरी (ब) चौथी (स) पांचवीं (द) छठ

16. बोर कमेटी किससे संबंधित थी?

(अ) भारत में तकनीकी शिक्षा (ब) भारत में लोक स्वास्थ्य (स) भारत में विमान पत्तनों का विकास (द) भारत में पत्तनों का विकास

17. राज्य सूचना आयुक्त को उसके पद से किस प्रकार से हटाया जा सकता है?

(अ) राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश द्वारा (ब) भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा (स) राज्यपाल के आदेश द्वारा, जब उच्चतम न्यायालय ने राज्यपाल द्वारा उसे किए गए किसी निर्देश पर जांच के पश्चात यह रिपोर्ट दी हो कि राज्य सूचना आयुक्त को हटा देना चाहिए (द) उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को पद से हटाने की रीति के समान ढंग से

18. नव लोक प्रबंध निम्नलिखित में से किस एक पर अधिकतम बल देता है?

(अ) ग्राहक संचालित शासन (ब) उद्यमिक शासन (स) निर्णयन में तर्कसंगतता (द) अधिकारीतंत्र का परिमाण-न्यूनीकरण

19. इंदिरा गांधी स्वर्ण कप किस खेल में दिया जाता है?

(अ) फुटबॉल (ब) हॉकी (स) क्रिकेट (द) तैराकी

20. स्कूलों में मिड डे मील स्कीम किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा प्रारंभ की गई?

(अ) गृह मंत्रालय (ब) समाज कल्याण मंत्रालय (स) मानव संसाधन विकास मंत्रालय (द) ग्रामीण विकास मंत्रालय

21. तेरहवीं शताब्दी में खराज शब्द का इस्तेमाल किसलिए किया जाता था?

(अ) कृषि पर कर (ब) भूसंपत्ति हस्तांतरण पर कर (स) भूमि पर कर माफी (द) सिंचित कृषि पर कर

22. जाम्बेजी नदी के विश्व प्रसिद्ध झरने का नाम क्या है?

(अ) एलिजाबेथ प्रपात (ब) विक्टोरिया प्रपात (स) लिविंग्स्टन प्रपात (द) करीबा प्रपात

23. विश्व के सबसे गरम स्थल का नाम है?

(अ) इस्माइलिया (ब) अल अजीजिया (स) अगादिर (द) फैज

24. विख्यात पुस्तक पैराडॉक्सेस ऑफ ग्रुप लाइफ के लेखक निम्न में से कौन हैं?

(अ) ए.एफ. स्टोनर और ई. फ्रीमैन (ब) के. स्मिथ और डी. बर्ग (स) एस. घोषाल (द) सी.के. प्रहलाद

25. परमाण्विक ऊर्जा विभाग, निम्नलिखित में से किसके प्रशासन के अधीन है?

(अ) प्रधानमंत्री कार्यालय (ब) मंत्रिमंडल सचिवालय (स) विद्युत मंत्रालय (द) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय

26. निम्नलिखित में से कौन सा देश अफ्रीका में सर्वाधिक आबादी वाला देश है?

(अ) मिस्र (ब) नाइजीरिया (स) दक्षिण अफ्रीकी संघ (द) तंजानिया

27. अफ्रीका में नील पर बना सबसे ऊंचा बांध निम्नलिखित में से कौन सा है?

(अ) करीबा (ब) अस्युत (स) वादीहाफा (द) अस्वान

---

सही जवाब- 1.(द) स्वामी विवेकानंद, 2.(द) युवा प्रवासी दिवस, 3.(स) राजस्थान, 4.(ब) पहली बार स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजिन प्रयोग किया, 5.(अ) झारखंड, 6.(द)कर्नाटक, 7.(स) भरतपुर,  8.(द)पंजाबी, 9.(ब)22 जुलाई, 1947, 10.(द)26 नवंबर, 1949, 11.(अ) दूसरा, 12.(स) किलीमंजारो, 13.(ब) 70 प्रतिशत 14.(अ) बृहस्पति, 15. (स) पांचवीं, 16.(ब) भारत में लोक स्वास्थ्य, 17.(स) राज्यपाल के आदेश द्वारा, जब उच्चतम न्यायालय ने राज्यपाल द्वारा उसे किए गए किसी निर्देश पर जांच के पश्चात यह रिपोर्ट दी हो कि राज्य सूचना आयुक्त को हटा देना चाहिए, 18.(ब) उद्यमिक शासन, 19.(ब) हॉकी, 20.(स) मानव संसाधन विकास मंत्रालय, 21.(अ) कृषि पर कर, 22.(ब) विक्टोरिया प्रपात, 23.(ब) अल अजीजिया, 24.(अ) ए.एफ. स्टोनर और ई. फ्रीमैन, 25.(अ) प्रधानमंत्री कार्यालय, 26.(ब) नाइजीरिया, 27.(द) अस्वान

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news