कारोबार

एमपी में खुलेगा एबीस का नया सोया प्लांट
11-Jan-2022 12:12 PM
एमपी में खुलेगा एबीस का नया सोया प्लांट

   बदनावर में शिवराज ने वर्चुअल माध्यम से रखी कारखाने की नींव    
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जनवरी।
किसानों के प्रगति एवं क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से शहर के आईबी ग्रुप ने एमपी के धार जिले के बंदनवार में सोया फुड एंड फीड प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया, जिसका भूमिपूजन मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोया इंडस्ट्रीज की क्षेत्रवासियों को जो सौगात मिल रही है, वह आईबी ग्रुप का बड़ा कदम है।

देश की जानी-मानी आईबी ग्रुप का इंट्रागेटेड सोया फुड एंड फीड का प्लांट के लिए मप्र धार जिले के बदनावर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9 जनवरी को वर्चुअल भूमिपूजन-शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मप्र कृषि प्रधान राज्य है, इसलिए हमारी चिंता यह रही कि फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कैसे किसानों को विशेष सुविधाए दें। इस सिंचाई की दिशा में हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। कृषि उत्पादन के क्षेत्र में मप्र प्रदेश लगातार 7 सालों से कृषि कर्मठ पुरस्कार जीत रहा है।

आईबी ग्रुप ने बेहतर निर्णय लिया
हम सोयाबीन को पीला सोना कहते हैं। एक जमाने में सोयाबीन ने मप्र के किसानों के आर्थिक हालत को बदलकर रख दिया। बीच में थोड़ी दिक्कत आई फसलें लगातार खराब हुई, उस क्षेत्र में भी फसलें खराब न हो, बीज उपचार से लेकर अन्य उपाय हेतु कृषि विश्वविद्यालय को कहा गया है। आज आईबी ने आश्वस्त किया है कि सोयाबीन के ठीक दाम मिलेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य से ज्यादा मिलेंगे। तेल भी सस्ता मिलेगा, यह आम का आम गुठलियों के दाम इस तरह उनका प्रयास है। सोया इंडस्ट्रीज को फिर से खड़ा करना है। इसमें बदनावर को जो सौगात मिली है, उस दिशा में बड़ा कदम है। आईबी गुु्रप ने मप्र के बदनावर को चुनकर ठीक फैसला लिया है।

देश का सबसे बड़ा सोयाबीन प्लांट
कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव थे। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद लोगों को कहा कि वे धन्यवाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दें कि यह बड़ी सौंगात न सिर्फ बदनावर के लिए है, बल्कि मप्र के लिए है। देश का सबस बड़ा सोयाबीन प्लांट है। सोयाबीन जो अरसे से ब्लेक लिस्ट में डाल दी, उसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बाहर निकाला है। किसानों के प्रगति और विकास के लिए उन्होंने कहा है कि फिर से प्रयास करेंगे और मप्र को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक ओर पहल मुख्यमंत्री द्वारा है। सबसे बड़ा सोयाबीन प्लांट का सेटअप लगने वाला है। राज्य को भी लाभ होगा, क्षेत्र के 15 से 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। सोया प्लांट में 360 करोड़ का निवेश हो रहा है। 200 करोड़ और बाद में निवेश करेंगे। इसके लिए उन्होंने आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने कहा कि वे सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। जिनकी यह सोच है कि जो कृषि उत्पादन, जिस इलाके में उत्पादित होता है वहां उसी संबंधी उद्योग लगना चाहिए। उनकी सोच को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसी औद्योगिक नीति बनाया कि हम छग से होकर महाराष्ट्र को छोडकऱ मप्र में प्लांट बनाया। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के सहयोग से यह प्लांट महाराष्ट्र से उठकर यहां आया है। उनकी सोच है कि उनके क्षेत्र के किसानों का प्रगति करना है। इस विधानसभा क्षेत्र में थोक रेट में तेल मिलना चाहिए। 365 दिन सोयाबीन खरीदी, तुरंत भुगतान होना चाहिए। जिसका हमने आश्वासन दिया है।

आईबी कंपनी 40 वर्षों से बढ़ते चल रही
उन्होंने कहा कि आईबी ग्रुप पिछले 40 वर्ष से पोल्ट्री इंडस्ट्रीज में काम रहा है। समय के हिसाब से अपने-आपको आगे बढ़ाते चल रहा है। आईबी ग्रुप टोटल प्रोटीन बेस कंपनी है। उक्त प्लांट देश का 16वां है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में 5 और प्लांट लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्जवल किया। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत आईबी ग्रुप के अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news