सामान्य ज्ञान

योरोप की सबसे घनी आबादी वाला देश जर्मनी
15-Jan-2022 11:48 AM
 योरोप की सबसे घनी आबादी वाला देश जर्मनी

मध्य यूरोप में स्थित जर्मनी योरोप का सबसे घनी आबादी वाला देश है। इसकी राजधानी बर्लिन है। म्यूनिच और फ्रैंकफ़र्ट अन्य प्रमुख नगर हैं। यहां की अर्थव्यवस्था उद्योगों पर आधारित है और ड्युश मार्क यहां की मुद्रा है। अधिकतर निवासी ईसाई धर्म का पालन करते हैं। जर्मनी की उत्तरी सीमा पर उत्तरी समुद्र, डेनमार्क और बाल्टिक समुद्र , पूरब में पोलैंड और चेक गणराज्य, दक्षिण में आस्ट्रिया और स्विट्जऱलैंड और पश्चिम में फ्रांस, लक्सेम्बर्ग, बेल्जियम और नीदरलैंड है। प्राचीन रोमन डैन्यूब नदी के उत्तर में रहने वाले  बर्बर कबीलों वाले देशों को गेर्मानिया  कहा करते थे, जिसके नाम पर अंग्रेज़ी शब्द जर्मनी पड़ा। ये कबीले ओल्ड जर्मन भाषा की बोलियां बोलते थे। धीरे-धीरे इनका ईसाईकरण हुआ और जर्मन देश ईसाई पवित्र रोमन साम्राज्य का केन्द्र बन गया।

दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह देश दो भागों में विभाजित हो गया था। इन भागों को पश्चिमी जर्मनी और पूर्वी जर्मनी कहा जाता था। सन 1990 में दोनों भागों का पुनर्विलय होने के साथ संयुक्त जर्मनी का उदय हुआ।

नाज़ी तानाशाह हिटलर ने यहां 1933 से 1945 तक राज किया, जिसे उसकी बर्बरता के लिए जाना जाता है। जर्मनी के बवेरिया और सैक्सोनी इलाकों में ऐतिहासिक महत्व के अनेक सुंदर किले हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news