सामान्य ज्ञान

एलेन ऑक्टेवियन ह्यूम
15-Jan-2022 11:50 AM
एलेन ऑक्टेवियन ह्यूम

एलेन ऑक्टेवियन ह्यूम (ए.ओ. ह्यूम) मूलत: एक अंग्रेज थे जिन्होंने  वर्ष 1849 में बंगाल में सिविल सर्विस के रूप में नौकरी की शुरुआत की।  उन्होंने भारत में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

वे एक उदारवादी विचारधारा  के प्रशासक थे।  उनका मानना था कि  अंग्रेज सरकार भारतीयों के प्रति अपने उत्तरदायित्व का पालन उचित ढंग से नहीं कर रही थी।  ह्यूम अपनेे इसी प्रकार के विचारों के  कारण अंग्रेजी सरकार को खटकने लगे। अंतत: 1882 में वे सेवानिवृत होकर शिमला में जाकर रहने लगे। भारतीयों की समस्या का समाधान करने के लिए ह्यूम भारत में राष्ट्रीय स्तर की संस्था की स्थापना की जरूरत महसूस करने लगे।  इसी कारण उन्होंने 1884 में इंडियन नेशनल यूनियन की स्थापना की। 1885 ई. में  इसी संस्था का नाम बदलकर इंडियन नेशनल कांग्रेस रखा गया। उन्हें कांग्रेस का महासचिव  बनाया गया।  इस पद पर वे वर्ष 1907 तक कार्य करते रहे। ह्यूम के कांग्रेस की स्थापना किए जाने के अत्यंत दूरगामी परिणाम हुए। भारत को स्वतंत्र कराने में इस संस्था ने महत्वपूर्ण कार्य किए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news