कारोबार

गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंघ सभा प्रबंधक कमेटी का चयन
15-Jan-2022 12:35 PM
गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंघ सभा प्रबंधक कमेटी का चयन
रायपुर, 15 जनवरी। स्थानीय गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंघ सभा गुरु तेग बहादुर नगर (महावीर नगर) में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चयन किया गया। समूह संगत द्वारा माघ मास की संगरांद के दीवान के उपरांत सर्वसम्मति से आगामी वर्षों में सेवा कार्य हेतु प्रधान स. मलूक सिंह  सिद्धू, मीत प्रधान स. कंवलजीत सिंह बांगा, सचिव स. संतोख सिंह  सलूजा, कोषाध्यक्ष स. राजिंदर सिंह अरोरा (नीतू), स्टेज सेक्रेटरी स. रणजोध सिंह गिल, मीडिया प्रभारी स. गुरदीप सिंह टुटेजा एवं कार्यकारिणी सेवादल क्रमश: स. रविंदर पाल सिंह (राजू), स. कुलदीप सिंह गिल, स. कुलदीप सिंह मोंगा, स. भूपिंदर सिंह आनंद, स. अमन भाटिया, स. विक्रमजीत सिंह हुंदल को सेवा प्रदान की गई। समूह कमेटी मेंबर द्वारा गुरुजी का शुकराना कर सेवा का बल प्रदान करने के लिए अरदास कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news