ताजा खबर

प्रधानमंत्री मोदी ने कथक सम्राट बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
17-Jan-2022 10:25 AM
प्रधानमंत्री मोदी ने कथक सम्राट बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 17 जनवरी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नृत्य कला को दुनिया भर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कथक सम्राट के निधन को देश के लिए और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके परिजनों और प्रशसंकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा , "भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!"

गृह मंत्री अमित शाह ने उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए ट्वीट कर कहा ," प.बिरजू महाराज और कथक एक दूसरे के पूरक व पर्याय थे। उन्होंने भारतीय कला-संस्कृति को विश्वपटल पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिजनों व प्रशसंकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा, "पंडित बिरजू जी महाराज भारत की कला और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते थे । उन्होंने कथक नृत्य के लखनऊ घराने को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिजनों व प्रशसंकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"

कथक के दिग्गज बिरजू महाराज का रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news