ताजा खबर

उपचुनाव प्रचार करते दो पक्षों में चलीं लाठियां, मारपीट, 12 घायल
19-Jan-2022 1:14 PM
उपचुनाव प्रचार करते दो पक्षों में चलीं लाठियां, मारपीट, 12 घायल

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 19 जनवरी।
बलौदाबाजार जिले में उपचुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए, जिसमें 2 की हालत गंभीर है। घटना उस वक्त हुआ जब एक पक्ष के लोग प्रचार करते-करते दूसरे पक्ष के सरपंच प्रत्याशी के घर के पास पहुंच गए थे। इसी दौरान ये विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-टंगिया (कुल्हाड़ी) चल गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। बिलाईगढ़ पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जिले के मल्दा गांव का है। मल्दा में 20 जनवरी को सरपंच पद के लिए उपचुनाव होना है। इसमें मल्दा निवासी कमल चौहान और मल्दा के आश्रित गांव बगलोटा निवासी बगस राम सरपंच पद के लिए आमने सामने है। दोनों पक्ष सोमवार रात को ही प्रचार कर रहे थे।
सरपंच पद के उम्मीदवार कमल चौहान के समर्थक बद्री नारायण साहू, संजय साहू और अन्य लोग बगस राम के समर्थक फुलेश्वर वर्मा के घर के पास रात को करीब 8 बजे पहुंचे थे। उस दौरान फुलेश्वर, शोभित, वेकेंश्वर, लालजी समेत अन्य लोगों के साथ वहीं खड़ा था। जैसे ही कमल के समर्थक वहां पहुंचे, दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पहले कहासुनी हुई। फिर दोनों पक्षों ने लाठी और टंगिया (कुल्हाड़ी) निकाल ली। गाली देते हुए एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट करने लगे। घटना के वक्त गांव के और लोग भी थे।

मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। वहीं दोनों पक्षों के बद्री और फुलेश्वर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बद्री और फुलेश्वर को काफी चोटें आईं है। घटना के बाद दोनों वहीं खून से लथपथ हो गए थे। विवाद काफी देर तक चलता रहा। इस बीच जब किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बद्री और फुलेश्वर को बिलासपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य 10 को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

घटना को लेकर एडिशनल एसपी पितांबर पटेल का कहना है घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे। अभी गांव में अतिरिक्त पुलिस तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के अपील की है। दोनों पक्षों की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news