सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 22 जनवरी
22-Jan-2022 10:33 AM
  हर दिन हॉट सीट 22  जनवरी

1. भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन किसके द्वारा होता है?

(अ) संसद के दोनों सदनों द्वारा (ब) संसद के दोनों सदनों तथा विधानसभाओं द्वारा (स) भारत के राष्ट्रपति द्वारा (द) लोकसभा के सदस्यों द्वारा

2. उपराष्ट्रपति को कौन चुनता है?

(अ) वही निर्वाचक मंडल जो राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं (ब) राज्यसभा के सदस्य (स) संसद के सदस्यों द्वारा बना निर्वाचक मंडल (द) संसद के संयुक्त बैठक में

3. उपराष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे संबोधित करता है?

(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) लोकसभा अध्यक्ष (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

4. भारत के उपराष्ट्रपति को कौन निकाल सकता है?

(अ) मंत्रिपरिषद की सलाह से राष्ट्रपति (ब) राष्ट्रपति की सम्मति से लोकसभा (स) लोकसभा की सम्मति से राज्यसभा (द) राष्ट्रपति की सम्मति से राज्यसभा

5. जलोढ़ पंख कहां निर्मित होते हैं?

(अ) नदी तट पर (ब) पहाड़ी के तलीय क्षेत्र पर (स) नदी के किनारों पर (द) झील के किनारों पर

6. एक सकरी, गहरी तथा तीव्र ढाल युक्त किनारों वाली नदी घाटी को किस नाम से जाना जाता है?

(अ) ब्लफ (ब) कैनियन (स) रिफ्ट घाटी (द) उपर्युक्त सभी

7. अपरदन के सामान्य चक्र में पुनर्योवन को दर्शाने वाली स्थालाकृति कौन सी है?

(अ) अध:कर्तिक  विसर्प (ब) बाढ़ का मैदान  (स) गॉर्ज अथवा कैनियन (द) उपर्युक्त सभी

8. भारत का अधिकतम विदेशी व्यापार किसके हाथ में है?

(अ) जापान (ब) जर्मनी (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) यु.ए.ई.

9. विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारत में विशेष आर्थिक क्षेत्रों की स्थापना किस देश की तर्ज पर की गई है?

(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) रूस (स) चीन (द) इजराइल

10. उत्तर प्रदेश में निर्यात प्रोसेसिंग क्षेत्र कहां है?

(अ) मुरादाबाद (ब) कानपुर (स) नोएडा (द) अलीगढ़

11. निक्स ओलंपिया कोलंपस पर्वत किस ग्रह पर स्थित है?

(अ) बुध (ब) शुक्र (स) पृथ्वी (द)मंगल

12. पार्थिव ग्रहों की संख्या कितनी है?

(अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 6

13. निम्नलिखित में से कौन एक पार्थिव ग्रह नहीं है?

(अ) बुध (ब) शुक्र (स) मंगल (द) शनि

14. कौन सा ग्रह सर्वाधिक गैसों से घिरा हुआ है?

(अ) बृहस्पति (ब) प्लूटो (स) यूरेनस (द) वीनस

15. यूरेनस के कितने उपग्रह हैं?

(अ) 15 (ब) 18 (स) 10 (द) 12

16. पश्चिम की ओर भ्रमण करने वाला ग्रह कौन सा है?

(अ) यम (ब) अरुण (स) वरुण (द) शनि

17. ओबेरान, टाइटेनिया, एरियल, अम्बरियल और मिराण्डा- ये पांचों किस ग्रह के उपग्रह हैं?

(अ) बृहस्पति (ब) अरुण (स) वरुण (द) मंगल

18. अपनी धुरी पर सूर्य की ओर अधिक झुकाव के कारण निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह लेटा हुआ के उपनाम से जाना जाता है?

(अ) बृहस्पति (ब) शनि (स) अरुण (द) वरुण

19. सिजिगी क्या है?

(अ) सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा की एक ही सीधी रेखा में (ब) सूर्य तथा चंद्रमा के बीच पृथ्वी की स्थिति (स) पृथ्वी के एक ही ओर सूर्य तथा चंद्रमा की स्थिति (द) सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी की समकोणिक स्थिति

20. प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था?

(अ) हैरी हैस (ब) टेलर (स) जेफ्रीज (द) डाना

21. वेग्नर के अनुसार पेंजिया का विखंडन का किस युग में प्रारंभ हुआ?

(अ) कैम्ब्रियन (ब) प्रीकैम्बियन (स) कार्बोनिफेरस (द) पर्मियन

22. महाद्वीपीय विस्थापन को स्पष्ट करने वाला नवीनतम सिद्धांत कौन है?

(अ) टेलर की महाद्वीपीय विस्थापन परिकल्पना (ब) वेग्नर का महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत (स) चतुष्फलक परिकल्पना (द) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत

23. गुरूत्वाकर्षण के भीतर मुक्त रूप से गिरता हुआ एक व्यक्ति अपने हाथ से एक गेंद छोड़ता है। निम्रांकित में से कौन-सा उत्तर सही है? गेंद...

(अ)उसके साथ-साथ नीचे गिरती है(ब)उसके साथ ऊपर जाती है (स)स्थिर रहती है (द) ऊपर-नीचे जाती है

24. भारत में भाषा की विभिन्नता क्या भौगोलिक जानकारी देती है?

 (अ)देश का क्षेत्रफल (ब) जनजातियों का आगमन (स) प्रादेशिक भिन्नता (द) इनमें से कोई नहीं

25. अपने नाखून काटने से हमें पीड़ा क्यों नहीं होती?

(अ)नाखून रूधिर वाहिकाओं से जुुड़ा नहीं होता है (ब)नाखून काटने पर तेजी से बढ़ते हैं इसलिए ऐसा किया जाता है (स)वह शरीर का आवश्यक और निर्जीव अंग होता है (द)इनमें से कोई नहीं

26. प्रत्येक सामान्य व्यक्ति के शरीर में कितना रक्त होता है?

(अ)3 लीटर (ब) 4 लीटर से 5 लीटर (स) 10 लीटर (द)2 लीटर

27. समान भूकंपीय तीव्रता अर्थात समान बर्बादी वाली रेखा जहां भूकंप एक साथ अनुभव किया जाता है, कहलाती है?

(अ) समभूकंप रेखा (ब) सहभूकंप रेखा (स) समताप रेखा (द) समदाब रेखा

28. किसी क्षेत्र के उन स्थानों को मिलाने वाली रेखा, जहां भूकंप एक साथ अनुभव किया जाता है, कहलाती है?

(अ) समभूकंप रेखा (ब) सहभूकंप रेखा (स) आईसोपाइक्निक रेखा (द) आइसोगोनल रेखा

--------

सही जवाब- 1.(अ) संसद के दोनों सदनों द्वारा, 2.(स) संसद के सदस्यों द्वारा बना निर्वाचक मंडल, 3.(अ) राष्ट्रपति, 4.(स) लोकसभा की सम्मति से राज्यसभा, 5.(ब)पहाड़ी के तलीय क्षेत्र पर, 6.(ब) कैनियन, 7.(अ) अध:कर्तिक विसर्प, 8.(स) संयुक्त राज्य अमेरिका, 9.(स) चीन, 10.(स) नोएडा, 11.(द) मंगल, 12.(ब) 4, 13.(द)  शनि, 14.(स) यूरेनस, 15.(अ) 15, 16.(ब) अरुण, 17.(ब)  अरुण, 18.(स) अरुण, 19.(अ) सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा की एक ही सीधी रेखा में, 20.(अ) हैरी हैस, 21.(स) कार्बोनिफेरस, 22.(द) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत, 23.(द) ऊपर-नीचे जाती है, 24.(स) प्रादेशिक भिन्नता, 25.(अ)नाखून रूधिर वाहिकाओं से जुुड़ा नहीं होता है, 26.(ब) 4 लीटर से 5 लीटर, 27.(अ) समभूकंप रेखा, 28.(ब) सहभूकंप रेखा। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news