सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 25 जनवरी
25-Jan-2022 11:50 AM
  हर दिन हॉट सीट 25 जनवरी

1. संविधान सभा में देसी रियासतों के कुल प्रतिनिधि थे।

(अ) 100 (ब)70 (स) 85 (द) 93

2. भारत देश क्या है?

(अ) संघ राज्य है (ब) गणतंत्र है (स)राज्यों का संघ है (द) एकात्मक है

3. संविधान सभा में देेसी रियासतों के 70 प्रतिनिधि थे। निम्रलिखित में से संविधान सभा में भेजे?

(अ)पटियाला (ब)त्रावणकोर (स)मैसूर (द) उदयपुर

4. भारत के संविधान की प्रस्तावना में निम्रलिखित में से वह शब्द कौनसा है, जिसका समावेशन संविधान (42वां संशोधन) अधिनियम, 1976 के माध्यम से नहीं किया गया था?

(अ) समाजवादी (ब) धर्र्मनिरपेक्ष (स)गरिमा (द) निष्ठा

 5. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी आत्मा की संज्ञा प्रदान की गई है ?

(अ) प्रस्तावना  (ब) मौलिक अधिकार (स)राज्य के नीति-निर्देशक तत्व (द) संविधान के सभी अनुच्छेद

 6. प्रस्तावना में प्रतिष्ठापित समानता,स्वतन्त्रता और बन्धुता के आदर्श की प्रेरणा?

(अ) रूसी क्रांति से ली गई (ब)आयरिश विद्रोहियों से ली गई (स)फ्रांसीसी क्रांति से ली गई  (द) अमेरिका के संविधान से ली गई

 7. प्रस्तावना सुनिश्चित आदर्र्श को प्रतिष्ठापित करती है, जिनकी चर्चा प्रथम बार-

(अ) जवाहर लाल नेहरू ने रावी नदी के तट पर पूर्ण स्वराज्य की घोषणा वाले भाषण में की थी (ब) नेहरू रिपोर्ट में हुई थी (स) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन में एक प्रस्ताव स्वीकार कर की गई थी (द) संविधान सभा द्वारा स्वीकृत उद्देश्य प्रस्ताव में हुई थी

8. भारत में कौनसा बेसिन सबसे बड़ा है?

(अ)सिंधु का बेसिन (ब) महानदी का बेसिन (स) गोदावरी का बेसिन (द) गंगा का बेसिन 

9. बंगाल की खाड़ी की ओर जाते हुए गंगा नदी कौनसे राज्य में से नहीं गुजरती है?

(अ) बिहार (ब) उड़ीसा (स) उत्तर प्रदेश (द) पश्चिमी बंगाल 

10. प्रसिद्ध तीर्थ नगर बद्रीनाथ किस नदी के तट पर स्थित है?

(अ)मंदाकिनी नदी के तट पर (ब)भागीरथी नदी के तट पर (स)गोदावरी नदी के तट पर (द) अलकनंदा नदी के तट पर  

11. मेसोजोइक युग में सबसे चमत्कारिक घटना थी?

(अ) उभयचरों का विस्तार (ब) सरीसृपों का विस्तार (स) पक्षियों का विस्तार (द) स्तनियों का विस्तार

12. सर्वोच्च दर्जे का कोयला, जो काला, चमकीला और पानीदार होता है, तथा बिना लपट के जलता है, कहलाता है?

(अ) लिग्राइट (ब) पीट (स) बिटुमिनस (द) एंथ्रासाइट

13. राष्ट्रपति को पद त्याग देने के पश्चात या पदावधि की समाप्ति पर कितने रुपए वार्षिक पेंशन मिलेगी?

(अ) 4 लाख 50 हजार (ब) 4 लाख (स)3 लाख 50 हजार (द)3 लाख

14. राष्ट्रपति पर महाभियोग किसके लिए लगाया जा सकता है?

(अ)रिश्वत लेने (ब) संविधान के अतिक्रमण (स) राजद्रोह (द)अपराध

15. वंदेमातरम् किसने लिखा?

(अ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर (ब) बंकिमचंद्र चटर्जी (स) सूर्यकांत त्रिपाठी (द)उपरोक्त किसी ने नहीं

16. शुक्र ग्रह का एक विशेष लक्षण क्या है?

(अ)वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है (ब) घूर्णन की गति बहुत तेज होती है (स)उसमें वायुमंडल नहीं है (द)इनमें से कोई नहीं

17. निम्र गुप्त शासकों में से किसने अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह बाकाटक शासक रूद्रसेन द्वितीय से किया था?

(अ)चंद्रगुप्त प्रथम ने (ब) समुद्रगुप्त ने (स) रामगुप्त ने (द) चन्द्रगुप्त द्वितीय ने

18. निम्र राष्ट्रकूट-शासकों में से किसने एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण कराया था?

(अ)गोविन्द द्वितीय ने (ब) गोविन्द तृतीय ने (स)कृष्ण प्रथम ने (द) ध्रुव ने

19. यदि किसी देश को किसी अवधि में चालू खाते में शेष राशि पर घात होता है तो

(अ)उस अवधि में उस देश को अर्जित राशि की अपेक्षा में विदेशी राशि अधिक खर्च हो जाती है (ब)उस अवधि में देश में वस्तुओं के आयात का मूल्य देश के निर्यात के मूल्य से अधिक होता है (स)उस अवधि में देश का विदेशों से अधिक निवेश होता है (द)उस अवधि में देश का सरकारी आयात, निर्यात से अधिक होता है

20. लंदन तथा बम्बई के मध्य सबसे छोटा जलयान मार्ग है?

(अ)जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर (ब)पाक जलडमरूमध्य से होकर (स) बास जलडमरूमध्य से होकर (द)मलक्का जलडमरूमध्य से होकर

21. सर्वेक्षण के दौरान समपटल पर विभिन्न लक्ष्यों को आलेखित करने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयुक्त किया जाता है?

(अ)त्रिपाद (ब) दर्श रेखक (स) आरेखन छड़ (द)साहुल

22. रसारोहण के जैविक सिद्धांत की रचना सर्वप्रथम किसने की?

(अ) जे.सी. बोस ने (ब) स्ट्रसबर्गर ने (स) गौडलेवस्की ने (द) जौली ने

23. तिब्बत का पठार निम्नलिखित में से कहां स्थित है?

(अ) थियानथान तथा काराकोरम के मध्य (ब) थियानशान तथा अल्टाई टांग के मध्य (स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य (द) हिमालय पर्वत तथा क्युनलून के मध्य

24. बोलीविया के पठार पर निम्न में से किस धातु का सर्वाधिक उत्खनन किया जाता है?

(अ) कोयला (ब) लिग्नाइट (स) टिन (द) बिटुमिनस

25. उत्तरी पश्चिमी चीन को लोयस मैदान किस प्रकार के जमाव से बना है?

(अ) लावा के जमाव में (ब) रेत व धूलकणों के जमाव से (स) कांप मिट्टी के जमाव से (द) इनमें से कोई नहीं

----

सही जवाब- 1.(ब)93, 2.(स)राज्यों का संघ है, 3.(स) मैसूर, 4.(स) गरिमा, 5.(अ) प्रस्तावना, 6.(स)फ्रांसीसी क्रांति से ली गई, 7.(स) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन में एक प्रस्ताव स्वीकार कर की गई थी, 8.(स) गोदावरी का बेसिन, 9.(ब) उड़ीसा, 10.(द) अलकनंदा नदी के तट पर, 11.(ब) सरीसृपों का विस्तार,12.(द) एंथ्रासाइट, 13.(द)3लाख, 14.(ब) संविधान के अतिक्रमण, 15.(ब)बंकिमचंद्र चटर्जी, 16.(अ)वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है, 17.(द)चंद्रगुप्त द्वितीय ने, 18.(स) कृष्ण प्रथम ने, 19.(अ) उस अवधि में उस देश को अर्जित राशि की अपेक्षा में विदेशी राशि अधिक खर्च हो जाती है, 20.(अ)जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर, 22.(ब) दर्श रेखक, 22.(स) गौडलेवस्की ने, 23.(स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य, 24.(स) टिन, 25.(ब) रेत व धूलकणों के जमाव से।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news