सामान्य ज्ञान

कुकी
25-Jan-2022 11:54 AM
कुकी

कुकी भारत और म्यांमार (भूतपूर्व बर्मा) के बीच की सीमा की मिजो (पूर्व में लुशाई) पहाडिय़ों पर रहने वाले दक्षिणी पूर्वी एशियाई लोग हैं, जिनकी जनसंख्या 1970 के दशक में लगभग 12 हजार  थी। ये मुख्यत: अधिक संख्या वाले मिज़ो लोगों में उनकी प्रथाएं और भाषा अपनाकर घुलमिल गए हैं।

परम्परागत रूप से कुकी पहले जंगलों में छोटी बस्तियों में रहते थे, जिनमें प्रत्येक उसके अपने प्रमुख द्वारा शासित होती थी। मुखिया का सबसे छोटा पुत्र अपने पिता की संपत्ति का उत्तराधिकारी होता था। जबकि अन्य पुत्रों का गांव की लड़कियों से विवाह करवाकर उन्हें स्वयं अपने गांव स्थापित करने हेतु भेज दिया जाता था।

 कुकी बांस के जंगलों में एकाकी जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं हैं। ये जंगल ही उन्हें निर्माण और हस्तकला के लिए सामग्रियां उपलब्ध कराते हैं। कुकी  जंगल को जलाकर भूमि साफ करके चावल उगाते हैं, जंगली जानवरों का शिकार करते हैं और पशुपालन भी करते हैं। कुकी मुख्य रूप से कुत्ते, सूअर, भैंस, बकरी और मुर्गियां पालते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news