सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 28 जनवरी
28-Jan-2022 10:23 AM
हर दिन हॉट सीट 28 जनवरी

1. निम्नलिखित में से किस घटना के आधार पर प्रकाश तरंगों के अनुप्रस्थ होने की पुष्टि होती है?

(अ) द्विअपवर्तन (ब) व्यतिकरण (स) ध्रुवण (द) परावर्तन

2. किसी अवरोध की कोर (किनारे) से प्रकाश का मुडऩा क्या कहलाता है?

(अ) विक्षेपण (ब) विवर्तन (स) अपवर्तन (द) व्यतिकरण

3. प्रकाश में धु्रवण की घटना से यह सिद्ध होता है कि प्रकाश तरंगें हैं?

(अ) तीक्ष्ण (ब) प्रगामी (स) अनुप्रस्थ (द) अनुदैध्र्य

4. माध्यम के तापमान में वृद्धि के साथ प्रकाश की गति पर क्या प्रभाव पड़ता है?

(अ) बढ़ती है (ब) घटती है (स) वैसी ही रहती है (द) सहसा गिर जाती है

5. मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले शैल के छोटे टुकड़े के समूह को क्या कहते हैं?

(अ) उल्का (ब) धूमकेतु (स) उल्कापिंड (द) क्षुद्रग्रह

6. ग्रह उस विशाल आकाशीय पिंड को कहते हैं, जो?

(अ) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और उसमें स्वयं अपना प्रकाश होता है (ब) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश नहीं होता वरन् सूर्य से प्रकाशित होता है (स) अपनी धुरी पर घूमता रहता है (द) दीर्घ वृत्ताकार मार्ग पर चलता है

7. निम्न में से कौन सा हिमवारित ग्रह है?

(अ) मंगल (ब) शुक्र (स) बृहस्पति (द) पृथ्वी

8. बृहस्पति ग्रह का आकार पृथ्वी की अपेक्षा कितना गुना अधिक या कम या बराबर  है?

(अ) 11 गुना अधिक है (ब) 20 गुना अधिक है (स) 2 गुना अधिक है (द) बराबर है

9. शनि का कौन सा उपग्रह आधा अत्यधिक काला व आधा अत्यधिक चमकदार है?

(अ) फोबे (ब) लापेटिस (स) हाइपरयॉन (द) डियोन

10. महात्मा गांधी सदैव अहिंसात्मक सत्याग्रह के समर्थक रहे। उन्होंने किस आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल को सर्वप्रथम सत्याग्रह के रूप में प्रयोग किया?

(अ) चंपारण सत्याग्रह (ब) अहमदाबाद आंदोलन (स) खिलाफत आंदोलन (द) खेड़ा सत्याग्रह

11. सर्वप्रथम शून्यवाद (शून्यता का सिद्धांत) का प्रतिपादन करने वाले बौद्ध दार्शनिक का नाम है?

(अ) असंग (ब) वसुबंधु (स) नागार्जुन (द) दिङ्नाग

12. उच्चतम न्यायालय द्वारा भारत के राष्ट्रपति को दिया जाने वाला परामर्श ?

(अ) भारत के राष्ट्रपति को प्रतिबंधित करता है (ब) भारत के राष्ट्रपति को प्रतिबंधित करता है (स) भारत के राष्ट्रपति को हमेशा प्रतिबंधित करता है (द) इनमें से कोई नहीं

13. न्यायिक पुनरावलोकन का विचार भारतीय संविधान में कहां से लिया गया है?

(अ) सोवियत संघ (ब) ब्रिटेन (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) स्वीट्जरलैंड

14. वर्ष 1956 में औद्योगिक नीति की घोषणा का कारण क्या था?

(अ) 1950 में नवीन संविधान लागू किया जाना (ब) 1954 में समाजवादी तरह के समाज की स्थापना की घोषणा (स) प्रथम योजना की समाप्ति पर उसके अनुभवों के आधार पर परिवर्तन (द) उपर्युक्त सभी

15. नियमों का पालन करना किसका कार्य है?

(अ) कार्यपालिका (ब) विधानमंडल (स)न्यायपालिका (द) मंत्रिमंडल

16. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि किसके पास है?

(अ) संसद (ब) राष्ट्रपति (स) प्रधानमंत्री (द) विधि मंत्रालय

17. भारत के उच्चतम न्यायालय को इनमें से कौन सी समीक्षा करने का अधिकार है?

(अ) नॉमिनल समीक्षा (ब) वैधानिक समीक्षा (स) न्यायिक समीक्षा (द) राजनीतिक समीक्षा

18. हजारी रिपोर्ट निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(अ) आर्थिक संघवाद (ब) प्रत्यक्ष कर (स) औद्योगिक लाइसेंस प्रणाली (द) उपरोक्त किसी से नहीं

19. भारत में सर्वाधिक नगरीकृत राज्य निम्न में से कौन सा है?

(अ) बिहार (ब) महाराष्ट्र (स) पश्चिम बंगाल (द) तमिलनाडु

20. दक्षिण के प्रसिद्ध विजय नगर साम्राज्य का प्रथम राजवंश कौन था?

(अ) संगम वंश (ब) सालुव वंश (स) तुलुव वंश (द) अरावीडु वंश

21. विजयनगर किस नदी के तट पर स्थित है?

(अ) कृष्णा (ब) कावेरी (स) तुंगभद्रा (द) नर्मदा

22. किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने साम्प्रदायिक फैसला दिया?

(अ) रैम्जे मैकडोनाल्ड (ब) स्टैलने बाल्डविन (स) नोविल चेम्बरलेन (द) विन्स्टन चर्चिल

23. सत्याग्रह सभा की स्थापना 1915 में हुई थी। इसके संस्थापक कौन थे?

(अ) सरदार पटेल (ब) इंदु भाई याज्ञनिक (स) महात्मा गांधी (द) गोपालकृष्ण गोखले

24. वागंदरा पुस्तक किसने लिखी?

(अ) पंडित जवाहर लाल नेहरू (ब) मोहम्मद इकबाल (स) महात्मा गांधी (द) इनमें से कोई नहीं

25. वायुमंडल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है?

(अ) कार्बन (ब) नाइट्रोजन (स) ऑक्सीजन (द) हाइड्रोजन

26. शिशुनाग वंश का वह कौन सा शासक था, जिसके समय में वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया, उसे कार्कवर्ण के नाम से भी जाना जाता है?

(अ) शिशुनाग (ब) कालाशोक (स) नंदिवर्धन (द) इनमें से कोई नहीं

27. पच्चीस जनवरी सन 1871 ईसवी को चिकित्सक और शोधकर्ता हान्जऩ ने कोढ़ रोग पैदा करने वाले जीवाणु का पता लगाया, वे किस देश के निवासी थे?

 (अ) अमरीका (ब) जर्मनी (स) ऑस्ट्रेलिया (द) न्यूजीलैंड

---

सही जवाब- 1.(स) ध्रुवण, 2.(ब) विवर्तन, 3.(स) अनुप्रस्थ 4.(स) वैसी ही रहती है, 5.(द) क्षुद्रग्रह, 6.(ब) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश नहीं होता वरन् सूर्य से प्रकाशित होता है, 7.(स) बृहस्पति, 8.(अ)11 गुना अधिक है, 9.(ब) लापेटिस, 10.(ब) अहमदाबाद आंदोलन, 11.(स) नागार्जुन, 12.(ब) भारत के राष्ट्रपति को प्रतिबंधित करता है, 13.(स) संयुक्त राज्य अमेरिका, 14.(द) उपर्युक्त सभी, 15.(अ) कार्यपालिका, 16.(अ) संसद, 17.(स) न्यायिक समीक्षा, 18.(स) औद्योगिक लाइसेंस प्रणाली, 19.(ब) महाराष्ट्र, 20.(अ) संगम वंश, 21.(स) तुंगभद्रा, 22.(अ) रैम्जे मैकडोनाल्ड, 23.(स) महात्मा गांधी, 24.(ब) मोहम्मद इकबाल, 25.(ब) नाइट्रोजन, 26.(ब) कालाशोक, 27. (ब) जर्मनी। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news