मनोरंजन

मुंबई में माडलों ने महासमुंद की बेटी के डिजाइन किए कपड़े पहने
05-May-2022 7:20 PM
मुंबई में माडलों ने महासमुंद की बेटी के डिजाइन किए कपड़े पहने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 मई। स्थानीय महासमुंद निवासी पूर्वा तिवारी द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़ों को टाइम्स फैशन वीक में स्थान मिला। उन डिजाइनों को दर्शकों व आयोजकों की खूब सराहना मिली। जानकारी के मुताबिक मुंबई में माडलों ने महासमुंद की बेटी के डिजाइन किए कपड़े पहने थे। पूर्वा इन दिनों मुंबई में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। बाम्बे टाइम्स फैशन शो वीक मुंबई में उनके बनाए ड्रेस डिजाइन का चयन हुआ है। यह शो 28 अप्रैल से एक मई तक होटल सेंनट्रेगिंस मुंबई में हुआ।

पूर्वा तिवारी नवी मुंबई के आइएनआई एफडी कालेज में फैशन डिजाइनिंग की सेकेंड ईयर की छात्रा है। इस शो में दो ड्रेस का चयन हुआ। वह पढाई के साथ साथ द आर्ट वील के नाम से स्वयं का ब्रांड चला रही है।

पूर्वा डाक्टर मालती भुवनेश्वर तिवारी की पुत्री है। पूर्वा की उपलब्धि पर डाक्टर जया ठाकुर, डाक्टर रीता पांडेय, सरस्वती सेठ, राशि महिंलांग, तारिणी चंद्राकार, उत्तरा विधानी, रेणुका चंद्रकारए, शीतल देवदास, सविता चंद्राकर, उमा शर्मा, नंदा साहूए, सीमा खुटेल ने बधाई दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news