ताजा खबर

किसानों को कॉंग्रेस सरकार सोलर पम्प नहीं दे रहीं हैं
17-May-2022 6:47 PM
किसानों को कॉंग्रेस सरकार सोलर पम्प नहीं दे रहीं हैं

-भाजपा RTI प्रकोष्ठ का खुलासा

रायपुर। छत्तीसगढ़  सरकार किसानों  को सोलर पम्प नहीं दे रही वित्त वर्ष  2021- 22में   छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा  बीस हजार सोलर पम्प का  लक्ष्य क्रेडा को  दिया था। इसके तहत क्रेडा को किसानों के 25895 आवेदन  प्राप्त हुए जिसमे से शासन ने 19846 किसानों के  आवेदकों को  स्वीकृति प्रदान की। 

भाजपा सूचना का  अधिकार प्रकोष्ठ के सह मीडिया प्रभारी आलोक शर्मा को प्राप्त  दस्तावेज के अनुसार स्वीकृति के उपरांत मात्र 12096 पम्प लग पाए। 
 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 7750 किसानों को सोलर पम्प नहीँ दिया गया  लगे अर्थात लक्ष्य का मात्र 61%  ही सोलर पम्प किसानों को दिया गया  आज भी किसान अपने सोलर पम्प को पाने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं वहीं छत्तीसगढ़ की कॉंग्रेस सरकार 1 लाख सोलर पम्प लगाने का फर्जी डाटा  दे रही हैं। भाजपा सरकार में सोलर पम्प लगाने का वर्ष 2017-18 में 20000 का लक्ष्य था 26873 आवेदन क्रेडा के पास प्राप्त हुआ 24467 आवेदकों के सोलर पंप की स्वीकृति हुई औऱ पम्प 24467 लगे अर्थात लक्ष्य से अधिक 122 % भाजपा सरकार ने सोलर पंप लगाए । कॉंग्रेस सरकार किसानों की सुविधाएं छीन रही हैं.

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news