ताजा खबर

भाजपा हमेशा आदिवासियों का शोषण करते आई है-भूपेश
18-May-2022 1:41 PM
भाजपा हमेशा आदिवासियों का शोषण करते आई है-भूपेश

15 साल में रमन सिंह पेसा कानून के लिए नियम नहीं बना पाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई । 
सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को यहां कहा कि देश में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन भाजपा मौन है। उन्होंने यह भी भाजपा शुरू से ही आदिवासियों का शोषण करते आई है।
बस्तर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में सीएम ने आगे कहा कि भाजपा शासन काल में बस्तर से हजारों की संख्या में लोगों ने पलायन किया। कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों की हित की रक्षा करती रही है। उन्होंने कहा कि 15 साल में रमन सिंह पेसा कानून को लेकर नियम नहीं बना पाए।

भाजपा के जेल भरो आंदोलन पर सीएम ने कहा कि भाजपा के लोग काले कानून छत्तीसगढ़ में लागू हुआ बोलकर प्रदर्शन किए। हमने केवल इतना कहा है कि यदि कोई आंदोलन प्रदर्शन करें शासन को जानकारी देकर अनुमति ले ले क्योकि आम जनता को इससे परेशानी होती है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी यह नियम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओ को वहां भी जाकर विरोध करना चाहिए। एक जगह गलत है तो दूसरे जगह सही कैसे हो सकता है। भाजपा को आंदोलन महंगाई,कोयला संकट और ट्रेन बंद हुआ है इसे लेकर करना चाहिए। महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। हर चीज के रेट बढ़ रहे हैं। भाजपा इस पर मौन क्यों है पूरे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि उत्पाद की कीमत सबसे ज्यादा मिल रही है। इसकी चर्चा देशभर में है। देश में हो रही हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति पर सीएम ने कहा कि देश में बिना जाति के लोग रहते हैं। सब लोगों का यह देश है। भाईचारा प्रेम का संदेश देना चाहिए है न कि डर और भय का। आज सबसे ज्यादा जरूरी भारत माता की हम सेवा करें। यहां जितने लोग निवास करते हैं वही तो भारत माता है। आज देश को जरूरत दरिद्र नारायण की सेवा करने की है।

श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था बहुत  अच्छी है। 15 साल वो सत्ता में रहे किसान मजदूर क्या चाहते हैं उनको कुछ समझ नहीं आया। तीन-तीन बार उन्हें मौका मिला। आज हमारा अन्नदाता प्रसन्न है। राजीव गांधी के किसान न्याय योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। एक भी ऐसा किसान नहीं है जिसे इसके तहत पैसा नहीं मिला हो। एक परिवार को यहां 35 किलो चावल मिल रहा है।

सीएम ने पूर्व सीएम रमन सिंह द्वारा चिंतन शिविर पर सवाल उठाने पर कहा कि रमन सिंह को कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है। वो अपनी चिंता करें। पुरंदेश्वरी आती हैं, तो रमन सिंह को वे पूछती नहीं है। इतना उपेक्षा क्यों है इसके बारे में पूछना चाहिए।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा नेताओं द्वारा स्थानीय व्यक्ति को भेजे जाने की मांग करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो अपने पार्टी को सलाह दे। ये कभी छत्तीसगढ़ के हित के में नहीं बोलते। छग की जनता के हित के बारे में उनको आवाज उठाना चाहिए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news