ताजा खबर

चेतन गंडई नगर पंचायत के नए अध्यक्ष
18-May-2022 1:55 PM
चेतन गंडई नगर पंचायत के नए अध्यक्ष

भाजपा उम्मीदवार निर्मला को हराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई/राजनांदगांव, 18 मई।
गंडई नगर पंचायत को आखिरकार बुधवार को नया अध्यक्ष मिल गया है। कार्यकारी अध्यक्ष रहे चेतन देवांगन गंडई नगर पंचायत के नए मुखिया निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कुछ माह पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नगर पंचायत का जिम्मा सम्भाला था।

ज्ञात हो कि लगभग 4 माह पूर्व भाजपा समर्थित श्यामलाल ताम्रकार को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये पद से हटा दिया गया था। पंद्रह सदस्यीय नगर पंचायत में भाजपा के समर्थन से निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए श्यामलाल ताम्रकार अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। लगभग ढाई साल बाद कांग्रेस पार्षदों के साथ भाजपा पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया, जिसमें श्यामलाल ताम्रकार को हार का सामना करना पड़ा।

गंडई नगर पंचायत में करीब 4 माह से कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चेतन देवांगन कामकाज कर रहे थे। आज हुए मतदान के दौरान चेतन देवांगन ने भाजपा उम्मीदवार निर्मला साहू को 11/4 से शिकस्त देते अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।
 चुनाव के पश्चात चेतन को मिली जीत के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेसी नेताओं ने चेतन का फूल-मालाओं से स्वागत कर कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी की। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेसी नेता नवाज खान समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, वहीं चेतन ने वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन स्वीकार करते आशीर्वाद लिया।

चेतन के नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव में जीत हासिल करने से गंडई क्षेत्र के कांग्रेसियों में खुशी की लहर बनी हुई है। कांग्रेसी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news