ताजा खबर
राज्यपाल का ट्विटर हैंडल हैक, पासवर्ड बदल कर बहाल
19-May-2022 12:36 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई। राज्यपाल अनुसुइया उइके का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है।एलन मस्क ने क्रिप्टोकरेंसी पर ट्विट किया है। राज्यपाल ने इसे 17 बार टैग कर इसे बड़ा दिन बताया है।
राजभवन के प्रेस अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया था, उस अकाउंट का पासवर्ड बदल कर बहाल कर लिया गया है। पिछले माह राज्य के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का भी आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया था। इसे पाकिस्तान के हैकर की करतुत थी।