सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 23 मई
23-May-2022 8:34 AM
हर दिन हॉट सीट 23  मई

 1. सबसे तीव्र गति से सूर्य का चक्कर लगाने वाला ग्रह कौन सा है?

(अ) बुध (ब) पृथ्वी (स) बृहस्पति (द) शनि

2. निम्नलिखित में से किस ग्रह को सुबह का तारा कहा जाता है?

(अ) मंगल (ब) बृहस्पति (स) शुक्र (द) शनि

3. निम्नलिखित में से किस ग्रह की कक्षा पृथ्वी के सबसे अधिक नजदीक है?

(अ) शनि (ब) बुध (स) बृहस्पति (द) शुक्र

4. भारत में पहली मुद्रण मशीन की स्थापना किसने की?

(अ) पुर्तगालियों ने (ब) अंग्रेजों ने (स)फ्रांसीसियों ने (द) डचों ने

5. महाराष्ट्र में गणपति उत्सव आरंभ करने का श्रेय किसको प्राप्त है?

(अ) वल्लभभाई पटेल (ब) बाल गंगाधर तिलक (स) शिवाजी (द) बिपिन चंद्र पाल

6. स्वदेशी आंदोलन शुरू किया गया था?

(अ) बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में (ब) भारतीय माल के उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए (स) जालियांवाला बाग में भारतीयों की हत्या के विरोध में (द) भारत में एक उत्तरदायी सरकार बना सकने में ब्रिटिश सरकार की असफलता के कारण

7. दामोदर नदी कहां निकलती है?

(अ) तिब्बत से (ब) छोटा नागपुर पठार से (स) नैनीताल के पास से (द) सोमेश्वर पहाड़ी से

8. ग्राम पंचायत का निर्वाचन कराना निर्भर करता है?

(अ) कलेक्टर (ब) चुनाव आयोग  (स) केंद्र सरकार (द) राज्य सरकार

9. भारत में शरदकालीन वर्षा का क्षेत्र कौन सा है?

(अ) तमिलनाडु-कर्नाटक (ब) पंजाब-राजस्थान (स) पंजाब-तमिलनाडु (द) उड़ीसा-कर्नाटक

10. जम्मू-कश्मीर में होने वाली शीतकालीन वर्षा का कारण कौन सा है?

(अ) लौटता मानसून (ब) पश्चिमी विक्षोभ (स) स्थानीय पवन (द) शीतकालीन

11. संघ का यह कत्र्तव्य होगा कि वह बाह्य आक्रमण और आंतरिक अशांति से प्रत्येक राज्य की सुरक्षा करे और प्रत्येक राज्य की सरकार का इस संविधान के उपबंधों के अनुसार चलाया जाना सुनिश्चित करें। ऐसा संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है?

(अ)355 (ब) 365 (स) 345 (द) 335

12. परतंत्र भारत में किस तिथि को और किसके नेतृत्व में प्रथम अंतरिम सरकार की स्थापना की गयी?

(अ)14 अगस्त,1945-डा. राजेन्द्र प्रसाद (ब)12 जुलाई, 1914-मोतीलाल नेहरू (स)2 सितंबर, 1946-जवाहर लाल (द)15 अगस्त, 1947-जवाहर लाल नेहरू

13. मोहनजोदड़ो को किस एक अन्य नाम से भी जाना जाता है?

(अ) जीवितों को टीला (ब) कंकालों का टीला (स) दासों का टीला (द) मृतकों का टीला

14. हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम है?

(अ) सिंधु सभ्यता (ब) लोथल सभ्यता (स) सिंधु घाटी की सभ्यता (द) मोहनजोदड़ो की सभ्यता

15. सी ऑफ ट्रंक्विलिटी कहां पर स्थित है?

(अ) पृथ्वी (ब) सूर्य (स) ज्यूपिटर (द) चंद्रमा

16. पृथ्वी के आंतरिक संचरना के संबंध में सर्वाधिक महत्वपूर्ण जानकारी का स्रोत क्या है?

(अ) अप्राकृतिक साधन (ब) भूकंप विज्ञान (स) ज्वालामुखी क्रिया (द) प्लेट विवर्तनिकी

17. विश्व में सर्वाधिक जागृत ज्वालामुखी कहां स्थित है?

(अ) आंध्र महासागर के आसपास (ब) प्रशांत महासागर के आसपास (स) हिंद महासागर के आसपास (द) आर्कटिक महासागर के आसपास

18. निम्नलिखित में से किस प्रकार के ज्वालामुखी की आकृति गोभी के फूल जैसी होती है?

(अ) वल्केनियन तुल्य (ब) पीलियन तुल्य (स) स्ट्राम्बोली तुल्य (द) हवाई तुल्य

19. संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी है?

(अ) कोटोपैक्सी (ब) फ्यूजीयामा (स) किलायू (द) विसुवियस

20. वायुमंडल के किस परत को रसायन मंडल कहते हैं?

(अ) मध्यमंडल (ब) आयन मंडल (स) क्षोभ मंडल (द) ओजोन मंडल

21. भारत और चीन की सीमा रेखा कहलाती है?

(अ) मैकमोहन रेखा (ब) डूरण्ड रेखा (स) लाल रेखा (द) रेडक्लिफ रेखा

22. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा का निर्धारण किसने किया?

(अ) लॉर्ड माउंटबेटन (ब) सर कौरिल रेडक्लिफ (स) सर स्टेफोर्ड रेडक्लिफ (द) लॉरिस

23. भारत की सबसे लंबी नदी, कौन सी है जिसका उद्गम तथा मुहाना दोनों भारतीय क्षेत्र में स्थित है?

(अ) गंगा (ब) गोदावरी (स) ब्रह्मपुत्र (द) नर्मदा

24. कावेरी नदी किस स्थान में जाकर गिरती है?

(अ) बंगाल की खाड़ी में (ब) अरब सागर में (स) पाक जलडमरूमध्य में (द) खंभात की खाड़ी में

25. एलनिनो जलधारा कहां प्रकट होती है?

(अ) ब्राजील के तट पर (ब) पेरू के तट पर (स) अलास्का के तट पर (द) पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के तट पर

26. ओपीसोमीटर का प्रयोग किया जाता है?

(अ) क्षेत्रफल मापन में (ब) दिशा मापन में (स) दूरी मापन में (द) प्रवणता मापन में

27. आम्र वर्षा किस प्रकार की वर्षा को कहते हैं?

(अ) आमों की बौछार (ब) आम का टपकना (स) बिहार एवं बंगाल में मार्च एवं अप्रैल में होने वाली वर्षा (द) आम की फसल

---

सही जवाब-1.(अ)बुध, 2.(स) शुक्र, 3.(द) शुक्र, 4.(अ) पुर्तगालियों ने, 5.(ब) बाल गंगाधर तिलक, 6.(अ) बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में, 7.(ब) छोटा नागपुर पठार से,  8.(द) राज्य सरकार, 9.(अ)तमिलनाडु-कर्नाटक, 10.(ब) पश्चिमी विक्षोभ, 11.(अ)355, 12.(स)2 सितम्बर, 1946-जवाहर लाल, 13.(द) मृतकों का टीला, 14.(स) सिंधु घाटी की सभ्यता, 15.(द)चंद्रमा, 16.(ब)भूकंप विज्ञान,  17.(ब) प्रशांत महासागर के आसपास, 18.(अ) वल्केनियन तुल्य, 19.(स) किलायू, 20.(अ) मध्यमंडल, 21.(अ) मैकमोहन रेखा, 22.(ब) सर कौरिल रेडक्लिफ, 23.(ब)गोदावरी, 24.(अ) बंगाल की खाड़ी में,  25.(ब) पेरू के तट पर, 26.(स) दूरी मापन में, 27.(स) बिहार एवं बंगाल में मार्च एवं अप्रैल में होने वाली वर्षा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news