सामान्य ज्ञान

एस. एम. कृष्णा
23-May-2022 8:37 AM
एस. एम. कृष्णा

एस. एम. कृष्णा  भारतीय राजनीति का एक जाना- पहचाना नाम है। एस.एम. कृष्णा, डॉ. मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल के एक मात्र ऐसे मंत्री हैं, जिन्होंने मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और तीन बार केंद्रीय मंत्री का पद संभाल चुके थे।

उनका जन्म वर्ष 1932 ईसवी को हुआ था। उनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा है। वह वर्ष 1999 से वर्ष 2004 तक  कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे और वर्ष 2004 से वर्ष 2008 तक  महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे।  23 मई वर्ष 2009 को  प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने एस. एम. कृष्णा को केन्द्रीय कैबिनेट में शामिल किया और उन्हें विदेश मंत्रालय की जि़म्मेदारी सौंपी।

उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मैसूर के महाराजा कॉलेज में पूरी की और फिर बैंगलोर के कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए वे अमेरिका गए। वहां से स्नातक करने के बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कानून में शिक्षण शुरू किया। अमेरिका में ही उनका राजनीति के प्रति लगाव आरंभ हुआ वहां उन्होंने जान एफ़ कैनेडी के राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार किया। कर्नाटक लौटने के बाद वर्ष 1962 में उन्हें कर्नाटक विधानसभा का सदस्य चुना गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news