सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 24 मई
24-May-2022 9:07 AM
हर दिन हॉट सीट 24  मई

1. सुई का पानी के ऊपर तैरने का कारण क्या है?

(अ) पृष्ठ तनाव (ब) केशिकत्व (स) ससंजन (द) आसंजन

2. साबुन को जल में घोलने पर पृष्ठ तनाव किस प्रकार रहेगा?

(अ) घट जाता है (ब) बढ़ जाता है (स) अपरिवर्तित रहता है (द) पहले घटता है, फिर बढ़ता है

3. चंद्रमा के धरातल पर दो व्यक्ति एक दूसरे की बात नहीं सुन सकते, क्योंकि?

(अ) चंद्रमा पर उनके कान काम करना बंद कर देते हैं (ब) चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है (स) चंद्रमा पर वे विशेष प्रकार के अंतरिक्ष सूट पहने रहते हैं (द) चंद्रमा पर ध्वनि बहुत ही मंद गति से चलती है

4. डेसीबल इकाई का प्रयोग किया जाता है?

(अ) प्रकाश की गति के लिए (ब) ऊष्मा की तीव्रता के लिए (स) ध्वनि की तीव्रता के लिए (द) रेडियो तरंग की आवृत्ति के लिए

5. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह सूर्य का चक्कर सबसे कम समय में लगाता है?

(अ) बुध (ब) शुक्र (स) पृथ्वी (द) मंगल

6. किसी विधानसभा में कोई धन विधेयक निम्न में से किसकी अनुमति के बिना प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है?

(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) वित्त मंत्री (द) स्पीकर

7. पंचायत समिति का मुख्य निष्पादक होता है?

(अ) प्रधान (ब) सरपंच (स) जिला प्रमुख (द) खंड विकास पदाधिकारी

8. स्थायी चुंबक किससे बनाए जाते हैं?

(अ)इस्पात के (ब)नर्म लोहे के(स)तांबे के(द)एल्युमीनियम के

9. अस्थायी चुंबक किससे बनाए जाते हैं?

(अ) इस्पात के (ब) नर्म लोहे के (स) तांबे के (द) चांदी के

10. किसी चुंबक की आकर्षण शक्ति सबसे अधिक कहां होती है?

(अ) दोनों किनारों पर (ब) मध्य में (स) चुंबकीय अक्ष पर (द) सभी जगह समान होती है

11. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है?

(अ) आद्य शिव (ब) आद्य ब्रह्मा (स) आद्य विष्णु (द) आद्य इंद्र

12.निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था?

(अ) कालीबंगा (ब) रोपड़ (स) बणावली (द) लोथल

13. चंद्रग्रहण घटित होता है?

(अ) अमावस्या के दिन (ब) पूर्णिमा के दिन (स) अर्धचंद्र के दिन (द) अमावस्या और पूर्णिमा के दिन

14. डायमंड रिंग की घटना होती है?

(अ) प्रत्येक पूर्णिमा के दिन (ब) प्रत्येक अमावस्या के दिन (स) सूर्य ग्रहण के दिन (द) चंद्रग्रहण के दिन

15. लंबे समय तक शांत रहने के पश्चात विस्फोट होने वाला ज्वालामुखी क्या कहलाता है?

(अ) मृत ज्वालामुखी (ब) सुसुप्त ज्वालामुखी (स) सक्रिय ज्वालामुखी (द) निष्क्रिय ज्वालामुखी

16. ज्वालामुखी उद्गार के फलस्वरूप प्राप्त लावा एवं धरातलीय चट्टानों के टुकड़े को सम्मिलित रूप से क्या कहा जाता है?

(अ) पायरोक्लास्ट (ब) ब्रेसिया (स) लैपिली (द) स्कोरिया

17. भारत की आजादी के समय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर कौन आसीन थे?

(अ) महात्मा गांधी (ब) जवाहरलाल नेहरू (स) जी.बी. कृपलानी (द) सरदार पटेल

18. भारत छोड़ो आंदोलन के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे?

(अ) चैम्बरलेन (ब) चर्चिल (स) क्लिमेंट एटली(द) मैकडोनाल्ड

19. कांग्रेस के किस अधिवेशन के दौरान गांधीजी सब्जेक्ट कमेटी में चुने नहीं जा सके, लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें उक्त कमेटी के लिए मनोनीत किया?

(अ)मद्रास,1914 (ब) कराची, 1913 (स) बम्बई, 1915 (द) लखनऊ, 1916

20. स्थल मंडल का तात्पर्य क्या है?

(अ) पृथ्वी का आंतरिक भाग (ब) पृथ्वी का मध्यवर्ती भाग (स) पृथ्वी का ऊपरी भाग (द) पृथ्वी की बाह्य पपड़ी

21. महाद्वीपीय विस्थापन को स्पष्ट करने वाला नवीनतम सिद्धांत कौन सा है?

(अ) टेलर की महाद्वीपीय विस्थापन परिकल्पना (ब) वेग्नर का महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत (स) चतुष्फलक परिकल्पना (द) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत

22. भूकंपमापी यंत्र के अनुसार एक वर्ष की अवधि में कितने बार भूकंप आते हैं?

(अ) 5 हजार से 7 हजार  (ब) 8 हजार  से 10 हजार (स) 10 हजार  से 12 हजार (द) 12 हजार  से 15 हजार

23. पृथ्वी की पपड़ी की ठोस चट्टानों के नीचे जो पिघला हुआ पदार्थ होता है, जो कभी-कभी ज्वालामुखी के उद्गार के साथ धरती के ऊपरी तल पर आ जाता है, उसे क्या कहते हैं?

(अ) मैग्मा (ब) मैक्युस (स) मार्श (द) मेसेटा

24. गल्फस्ट्रीम धारा की उत्पत्ति होती है?

(अ) बिस्के की खाड़ी में (ब) मैक्सिको की खाड़ी में (स) हडसन की खाड़ी में (द) इनमें से कोई नहीं

25. दो सदस्य जो लोक सभा के लिए राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते है किससे संबंधित हैं?

(अ)अनुसूचित जाति (ब) अनुसूचित जनजाति (स) मुस्लिम समुदाय (द) एंग्लो-इंडियन समुदाय

26. पानी का क्वथनांक कैल्विन पैमाने में कितना होता है?

(अ)173 अंश (ब) 273अंश  (स) 373अंश  (द) 473अंश

27. साइलेंट वेली के चर्चित होने का कारण क्या है?

(अ)जनसंख्या विस्फोट (ब) परमाणु केंद्र की स्थापना (स) अधिक जल संच (द) जैव विविधता एवं सदाबहार वन संरक्षण

---

सही जवाब- 1.(अ) पृष्ठ तनाव, 2.(अ) घट जाता है, 3.(ब) चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है, 4.(स) ध्वनि की तीव्रता के लिए, 5.(अ) बुध, 6.(अ) राज्यपाल, 7.(द) खंड विकास पदाधिकारी,  8.(अ) इस्पात के, 9.(ब) नर्म लोहे के, 10.(अ) दोनों किनारों पर, 11.(अ) आद्य शिव, 12.(द) लोथल, 13.(ब) पूर्णिमा के दिन, 14.(स) सूर्य ग्रहण के दिन, 15.(ब) सुसुप्त ज्वालामुखी, 16.(अ) पायरोक्लास्ट, 17.(स) जी.बी. कृपलानी, 18.(ब) चर्चिल, 19.(स) बम्बई, 1915, 20.(द) पृथ्वी की बाह्य पपड़ी, 21.(द) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत, 22.(ब) 8 हजार  से 10 हजार, 23.(अ) मैग्मा, 24.(ब) मैक्सिको की खाड़ी में, 25.(द) एंग्लो-इंडियन समुदाय, 26.(स) 373अंश, 27.(द) जैव विविधता एवं सदाबहार वन संरक्षण।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news