सामान्य ज्ञान

सिक्किम
24-May-2022 9:09 AM
सिक्किम

सिक्किम भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। सिक्किम  की वर्तमान जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम है तथा क्षेत्रफल गोवा के पश्चात दूसरा सबसे न्यूनतम है। भारत की आजादी के बाद भी सिक्किम नामग्याल राजतंत्र द्वारा शासित एक स्वायत्त राज्य था। भारत से विलय के जनमत के पश्चात् वर्ष 1975 में इसे भारत में सम्मिलित कर लिया गया। इस राज्य की सीमा पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी एवं तिब्बत तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगी है।

सिक्किम ने 9 फऱवरी 2014 को निर्मल भारत अभियान योजना के तहत शत प्रतिशत स्वच्छता हासिल कर भारत का पहला राज्य बनने का गौरव हासिल किया। सिक्किम ने ग्रामीण और शहरी परिवारों,  स्कूल परिसरों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में 100 प्रतिशत स्वच्छता हासिल की। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम प्रगति रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, सिक्किम के सभी 6 लाख 10 हजार 577 निवासियों के पास उच्च स्वच्छता और सफाई के साथ शौचालय हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news