खेल

ऑल इंडिया फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट का 5वां चक्र पूरा, बिहार के किशन छग के विनोद से जीते
14-Jun-2022 7:04 PM
  ऑल इंडिया फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट का 5वां चक्र पूरा, बिहार के किशन छग के विनोद से जीते

छग के शेख ईदु ने झारखंड के राजा बोस के विरुद्ध खेलते हुए बाजी जीती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 जून। महासमुंद में चल रही ऑल इंडिया फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट का 5वां चक्र कल देर शाम पूरा हुआ। पहले टेबल पर बिहार के किशन कुमार1147-5 अंक व छत्तीसगढ़ के केंडिडेट मास्टर विनोद कुमार शर्मा 2173-5 अंक के मध्य चली बाजी में किशन ने जीत हासिल कर अपने स्कोर में 1 अंक का इजाफा करते हुए संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दूसरे टेबल पर बिहार के कुमार गौरव 2045-5 अंक और झारखंड के रोशन विजय शांडिल्य 2014-5 अंक के साथ हुए मुकाबले में कुमार गौरव ने जीत दर्ज कर एक 6 अंक अर्जित कर शीर्ष पर अपनी जगह बना ली है। चौथे टेबल पर छत्तीसगढ़ के शेख ईदु 2012-4 अंक के साथ झारखंड के राजा बोस 1447 के विरुद्ध सफेद मोहरे से खेलते हुए बाजी जीती। पांचवें टेबल पर छत्तीसगढ़ के वंश अग्रवाल 1319-4 अंक तथा ओडिशा के सुधीर कुमार बेहरा1704-4 अंक के मध्य फ्रेंच एक्सचेंज वेरिएशन से बाजी खेली गई। वंश ने मिडिल गेम में ही अपने अपोनेंट के ऊपर दबाव बनाया और आक्रामक अंदाज से खेलते हुए दो बिशप की स्पष्ट बढ़त बना ली। सुधीर बेहरा ने 29 वीं चाल में हार मान ली।

प्रतियोगिता संचालक हेमंत खुटे व संयोजक मनोज धृतलहरे ने बताया कि आज 14 तारीख को रात 8 बजे ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कोई भी खिलाड़ी 100 रुपए प्रवेश शुल्क देकर हिस्सा ले सकता है। इच्छुक खिलाड़ी आज मंगलवार शाम 5 बजे तक वन विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिले में ब्लिट्ज स्पर्धा पहली बार हो रही है। इसलिए आयोजन समिति ने जिले से अधिक से अधिक खिलाडिय़ों को भाग लेने अपील की है। इस स्पर्धा में प्रत्येक खिलाड़ी को 3.3 मिनट व प्रत्येक चाल पर 2.2 सेकंड का इंक्रीमेंट दिया जाएगा। स्पर्धा के टॉप टेन खिलाडिय़ों को नगद पुरस्कार की राशि इनाम स्वरूप दी जएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news