कारोबार

मैक बना विद्यार्थियों की पहली पसंद, कम्प्यूटर साईंस में विशेष रूझान
27-Jun-2022 12:35 PM
मैक बना विद्यार्थियों की पहली पसंद, कम्प्यूटर साईंस में विशेष रूझान

रायपुर, 27 जून। शहर के हृदय स्थल पर स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है। यह कॉलेज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है।

मैक कॉलेज में विगत एक माह से विभिन्न संकायों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिसमें विद्यार्थी अपने रुचि अनुरूप विषय की जानकारी एवं कैरियर गाइडेंस प्राप्त कर रहे हैं।

कॉलेज द्वारा मुख्य रूप से बी.बी.ए., बी.कॉम., एम.कॉम., बी.एस. सी.(कम्प्यूटर साइंस), बी.सी.ए., बी.वोक. आई.डी., पी.जी.डी.सी.ए. आदि कोर्सेस संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा कॉलेज द्वारा संचालित टीचर एजुकेशन कोर्स एन.सी.टी.ई. नई दिल्ली एवं एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर एवं सी.जी.बी.एस.ई. से सम्बद्ध है।

मैक कॉलेज के विद्यार्थी हर साल अधिक से अधिक संख्या में विश्वविद्यालय प्रावीण्यता की सूची में अपना स्थान सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ कॉलेज के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी अपनी सहभागिता दे रहे हैं। कॉलेज में सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है, जहाँ विद्यार्थियों के लिए विषयानुरूप पुस्तकें मौजूद हैं। कॉलेज के कम्प्युटर लैब अत्याधुनिक तकनीकी से युक्त है।

मैक में वर्तमान परिप्रेक्ष्य के अनुरूप विद्यार्थियों की रुचि को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क सर्टिफिकेशन कोर्स भी संचालित करवाए जाते हैं। जिसमें शहर की बहुप्रतिष्ठित ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी टुटेजा के द्वारा ग्रूमिंग की कक्षाएँ ली जाती हैं। साथ ही साथ प्रसिद्ध आकांक्षा ट्यूटोरियल के द्वारा टेली की कक्षाएँ आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा यहाँ संचालित मुख्य रूप से पायथन, वेब डिज़ाइनिंग, डांस, म्यूजि़क, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग आदि क्लासेस अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा ली जाती है।

मैक कॉलेज में हमेशा से ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ ही साथ उनके व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम के अतिरिक्त नए-नए कोर्सेस का संचालन किया जाता है, जिसमें मुख्य रूप से लर्नविला, मैक बैंड, मैक रिदम, रोवर एंड रेंजर, मैक जेसीआई, जैसे व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इसके अलावा कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए भी ले जाने की सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में उत्तरोत्तर प्रगति हो सके। मैक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अनुभवी प्रोफ़ेसर्स को नियुक्त किया गया है, जिनके गाइडेंस के कारण ही आज देश-विदेश में भी कॉलेज के पूर्व छात्र जाने-माने कार्यक्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news