सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 29 जून
29-Jun-2022 10:08 AM
हर दिन हॉट सीट 29 जून

1. संयुक्त राष्ट्रसंघ जन सेवा दिवस कब मनाया जाता है?

(अ) 21 जून (ब) 22 जून (स) 23 जून (द) 26 जून

2. आईसीसी की रेंकिंग में किस क्रिकेट खिलाड़ी को पहला स्थान मिला है?

(अ) युवराज सिंह (ब) विराट कोहली (स) सुरेश रैना (द) ए बी डिविलियर्स

3. इंटररपोल का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?

(अ) नीको रोसेबेर्ग (ब) जुएर्गेन स्टॉक (स) मार्क सेल्बी (द) एनी पार्कर

4. बांध के नीचे की दीवार मोटी बनाई जाती हंै, क्योंकि?

(अ) गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब बढ़ता है (ब) गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब घटता है (स) गहराई बढऩे के साथ द्रव का घनत्व बढ़ता है (द) गहराई बढऩे के साथ द्रव का घनत्व घटता है

5. वनस्पति तेलों को संतृप्त वसाओं में परिवर्तित करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?

(अ) आक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स) नाइट्रोजन (द) एसीटिलीन

6. कंप्यूटर वाइरस केवल एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है, जो मुख्यतया किसे नष्ट करते हैं?

(अ) आंकड़ों को (ब) उपकरणों को (स) प्रोग्रामों को (द) हार्डवेयर को

7. निम्नलिखित में से उस यंत्र का नाम बताइए जो कंप्यूटर को टेलीफोन लाइन से जोड़ता है?

(अ) स्कैनर (ब) मॉडेम (स) सीडी रोम (द) प्रिंटर

8. लोकसभा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अध्यक्ष किसकी सहायता लेता है?

(अ) सैनिक पुलिस (ब) सीमा सुरक्षा बल (स) केंद्रीय सुरक्षा बल (द) सार्जेंट्

9. निम्नलिखित में से रासायनिक यौगिक कौन सा है? 

(अ) वायु (ब) ऑक्सीजन (स) अमोनिया (द) पारा

10. निम्नलिखित देशों में कौन सा एक स्थलरूद्ध देश है?

(अ) अंगोला (ब) गैबोन (स) तंजानिया (द) जिम्बाब्वे

11. सबसे अधिक टैगा वन किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?

(अ) साइबेरिया (ब) आस्ट्रेलिया (स) चिली (द) भारत

12. स्पू्रस, फर तथा चीड़ निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?

(अ) टैगा वनों में (ब) मानसूनी वनों में (स) भूमध्यसागरीय वनों में (द) भूमध्यसागरीय वनों में

13. निम्नलिखित में से किसे शीतोष्ण कटिबंधीय चौड़ी पत्ती वाले सदापर्णी वन कहते हैं?

(अ) मानसूनी वन (ब) टुण्ड्रा वन (स) टैगा वन (द) भूमध्य सागरीय वन

14. भोजन का अनिवार्य अवयव है?

(अ) ग्लूकोज (ब) प्रोटीन (स) स्टार्च (द) कार्बोहाइड्रेट

15. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ मानव शरीर में ईंधन का काम करता है?

(अ) प्रोटीन (ब) विटामिन (स) कार्बोहाइड्रेट (द) जल

16. थर्मस फ्लास्क तरल पदार्थों को लंबे समय तक गरम रखता है, क्योंकि?

(अ) उसमें गैस भरी रहती है, जो ऊष्मा उत्सर्जित करती है (ब) उसमें आंतरिक तापन होता है (स) चमकदार आंतरिक दीवार तथा बाह्य आवरण की दोहरी दीवारें ऊष्मा को निकलने से या प्रविष्ट होने से रोकती है (द) इनमें से कोई नहीं       

17. भारत निम्नलिखित में से किसका प्रमुख आयातक देश है?

(अ) दलहनों का (ब) तिलहनों का (स) दलहनों एवं तिलहनों का (द) इनमें से कोई नहीं

18. केंद्र सरकार के बजट के चालू खाते में व्यय की सबसे बड़ी मद है?

(अ) प्रतिरक्षा व्यय (ब) केंद्रीय आयोजना (स) ब्याज भुगतान (द) सामाजिक योजनाओं पर व्यय

19. बंगाल और उड़ीसा में वैष्णववाद को लोकप्रिय बनाने का श्रेय किसे है?

(अ) चैतन्य (ब) कबीर (स) रामानुजाचार्य (द) नानक

20. निम्नलिखित में से किसकी दृष्टि से भारतीय अर्थव्यवस्था में कुटीर तथा लघु उद्योग आवश्यक है?

(अ) आय सृजन (ब) बड़े पैमाने पर उत्पादक (स) अल्प लागत प्रौद्योगिकी (द) रोजगार सृजन

21. राजस्थानी विचारधारा की चित्रकला का आरंभिक मुख्य केंद्र था?

(अ) बीकानेर (ब) जयपुर (स) बूंदी (द) जैसलमेर

22. प्रसिद्ध चित्र मोनालिसा किसने चित्रित किया है?

(अ) माइकल एंजेलो (ब) जोशुआ रैनोल्डस (स) रैम्ब्रों (द) लियोनार्दो द विन्ची

22. भारतीय राष्ट्रपति को किन सजाओं को क्षमादान करने का अधिकार है?

(अ)आजीवन कैद (ब) मृत्यु दंड (स) आजीवन कैद और मृत्युदंड (द) किसी भी सजाओं को

23. केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन से मंत्री द्वितीय श्रेणी के होते हैं?

(अ) केंद्रीय मंत्री (ब) राज्यमंत्री (स) उपमंत्री (द) इनमें से कोई नहीं

24. निम्नलिखित में से कौन सा एक सही कालानुक्रम है?

(अ) शंकराचार्य-रामानुज-चैतन्य (ब) रामानुज-शंकराचार्य-चैतन्य (स) रामानुज-चैतन्य-शंकराचार्य (द) शंकराचार्य-चैतन्य-रामानुज

25. निम्नलिखित में से वह पुर्तगाली कौन था, जिसने गोवा पर अधिकार किया था?

(अ) फ्रांसिस डी अल्मेडा (ब) अल्फांसो डी अल्बुकर्क (स) वास्को डी गामा (द) राबर्टो डी नोविली

26. कन्हेरी और कार्ले गुफाएं किस राज्य में हैं?

(अ) आंध्रप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) महाराष्ट्र (द) उड़ीसा

-------------

सही जवाब- 1.(स) 23 जून, 2.(द) ए बी डिविलियर्स, 3.(ब) जुएर्गेन स्टॉक, 4.(अ) गहराई बढऩे के साथ द्रव का दाब बढ़ता है, 5.(ब) हाइड्रोजन, 6.(स) प्रोग्रामों को, 7.(ब) मॉडेम, 8.(द)सार्जेंट्, 9.(स) अमोनिया, 10.(द) जिम्बाब्वे, 11.(अ) साइबेरिया, 12.(अ) टैगा वनों में, 13.(द)भूमध्यसागरीय वन, 14.(द)कार्बोहाइड्रेट, 15.(स)कार्बोहाइड्रेट, 16.(स) चमकदार आंतरिक दीवार तथा बाह्य आवरण की दोहरी दीवारें ऊष्मा को निकलने से या प्रविष्ट होने से रोकती है, 17.(स)दलहनों एवं तिलहनों का,18.(ब) केंद्रीय आयोजना, 19.(अ) चैतन्य, 20.(द) रोजगार सृजन, 21.(स) बूंदी, 22.(द) लियोनार्दो द विन्ची, 22.(स)आजीवन कैद और मृत्युदंड, 23.(ब) राज्यमंत्री, 24.(अ) शंकराचार्य-रामानुज-चैतन्य, 25.(ब)अल्फांसो डी अल्बुकर्क, 26.(स)महाराष्ट्र।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news