खेल

राज्य स्तरीय ओपन चेस टूर्नामेंट में सौम्य प्रथम स्थान पर
05-Jul-2022 10:00 PM
राज्य स्तरीय ओपन चेस टूर्नामेंट में सौम्य प्रथम स्थान पर

महासमुंद, 5 जुलाई। महासमुंद छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ओपन चेस टूर्नामेंट सिंधी स्कूल चेस कप का आयोजन रायपुर में हुआ। इसमें अंडर 13 में वर्ग में महासमुंद जिले के सौम्य कुमार साहू ने 6 में से 4 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र और कप दिया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य भर के लगभग 120 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था।

बिरकोनी निवासी सौम्य साहू शिक्षक दंपत्ति ईश्वर साहू व लेखनी साहू के पुत्र हैं। इससे पहले वे महासमुंद ट्रॉफ ी, आल इंडिया चेस प्रतियोगिता 2022 और 44 वां चेस ओलंपिक स्कूल सलेक्शन राजनांदगांव में भी भाग ले चुके हैं। इस उपलब्धि पर हेमंत खुंटे सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ, डॉ डी एन साहू अध्यक्ष जिला शतरंज संघ, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, संदीप पटले, अनिल प्रधान, विजय साहू, कनक चंन्द्राकर, केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद के शिक्षकों बधाई दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news