सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 6 जुलाई
06-Jul-2022 12:30 PM
हर दिन हॉट सीट 6  जुलाई

1. चंद्रमा पर बम विस्फोट होता है, तो उसकी आवाज पृथ्वी पर?

(अ) सुनाई नहीं देगी (ब) 24 घंटे बाद सुनाई देगी (स) 48 घंटे बाद सुनाई देगी (द) इनमें से कोई नहीं

2. एक लडक़ी झूला झूल रही है, यदि उसके पास अन्य लडक़ी आकर बैठ जाए, तो झूले का आवर्त काल?

(अ) घट जाएगा (ब) बढ़ जाएगा (स) पहले घटेगा और फिर बढ़ेगा (द)अपरिवर्तत रहेगा

3. कपूर के छोटे टुकड़े जल की सतह पर नाचते हैं?

(अ) पृष्ठ तनाव के कारण (ब) ध्यानता के कारण (स) कपूर का गुण है (द) जल के घनत्व के कारण

4. पृथ्वी तल से ऊपर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण का मान?

(अ) घटता है (ब) पहले घटता है, फिर बढ़ता है (स) अपरिवर्तित रहता है (द) बढ़ता है

5. जल का क्वथनांक?

(अ) सदैव 100 होता है (ब) पात्र के पदार्थ पर निर्भर करता है (स) आद्र्रता पर निर्भर करता है (द) दाब पर निर्भर करता है

6. भारत का सबसे पहले जल विद्युत केंद्र शिव समुद्रम किस नदी एवं राज्य में है?

(अ) कावेरी- कर्नाटक (ब) शराबती-कर्नाटक (स) शराबती-तमिलनाडु (द) इनमें से कोई नहीं

7. जो पवनें समुद्र की ओर चलती हैं, वह क्या कहलाती है?

(अ) थल समीर (ब) जल समीर (स) व्यापारिक पवनें (द) स्थानीय पवनें

8. कितने अंतराल के बाद भारत के राष्टï्रपति द्वारा वित्त आयोग गठित किया जाता है?

(अ) 2 वर्ष (ब) 3 वर्ष (स) 4 वर्ष (द) 5 वर्ष

9. निम्नलिखित में से किस देश ने क्योटो प्रोटोकोल को स्वीकार करने से इनकार किया है?

(अ) कनाडा (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) जापान (द) अमेरिका

10. रिकार्डों का तुलनात्मक लागत सिद्घांत निम्नलिखित में से किस अवधारणा पर निर्भर है?

(अ) मूल्य का श्रम सिद्घांत (ब) निरपेक्ष लाभ (स) वस्तुओं की मौद्रिक कीमतें (द) अवसर लागत

11. व्यापार की शर्तों की अवधारणा का प्रतिपादन किसने किया?

(अ) डेविड रिकार्डो (ब) एल्फ्रेड मार्शल (स) जी. हैबरलर (द) जे. एस. मिल

12. निम्नांकित में से किस स्थान पर तीन अद्र्घ चंद्राकार समुद्र तट मिलते हैं?

(अ) मर्मागाओं में (ब) बालेश्वर में (स) कोवलम में (द) कन्याकुमारी में

13. भारत का सर्वाधिक खनिज संपन्न शैल तंत्र कौन सा है?

(अ) कुडप्पा तंत्र (ब) गोंडवाना तंत्र (स) विंध्य तंत्र (द) धारवाड़ तंत्र

14. जिस कर का दबाव और भार एक ही व्यक्ति पर पड़े, उसे क्या कहते हैं?

(अ) बहुकर (ब) प्रगतिशील कर (स) प्रत्यक्ष कर (द) अप्रत्यक्ष कर

15. निम्नलिखित में से कौन सा सिद्घांत अपरिवर्तनीय पत्र मुद्रा मान वाले दो देशों के बीच विनिमय दर का निर्धारण करता है?

(अ) टकसाल समता सिद्घांत (ब) क्रय शक्ति समता सिद्घांत (स)भुगतान संतुलन सिद्घांत (द) उपर्युक्त सभी

16. प्रथम आंग्ल सिख युद्घ में सिखों की पराजय का सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या था?

(अ) सिखों की दोषपूर्ण रणनीति (ब) सिखों के पास आधुनिक शस्त्रों का अभाव (स) सिख सेनापतियों का विश्वासघात (द) शाहशुजा का पलायन

17. अपने प्रभुत्व के प्रारंभिक वर्षों में नूरजहां ने जहांगीर के किस पुत्र को संरक्षण प्रदान किया था?

(अ) खुसरो (ब) परवेज (स) खुर्रम (द) शहरियार

18. शून्यवाद की स्थापना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गई थी?

(अ) उपालि द्वारा (ब) अश्वघोष द्वारा (स) नागार्जुन द्वारा (द) वसुमित्र द्वारा

19. महात्मा गौतम बुद्घ को महाबोधित्व किस स्थान पर प्राप्त हुआ था?

(अ) सरयू नदी के तट पर (ब) ऋजुपालिका नदी के तट पर (स) हिरण्यवती नदी के तट पर (द) निरंजना नदी के तट पर

20. दिल्ली का वार्षिक तापान्तर अधिक है, क्योंकि?

 (अ) यहां अल्प वर्षा होती है (ब) यह कर्क रेखा के निकटतम है (स) यह मरुस्थल के निकटस्थ है (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

21. निम्न विद्वानों में से किस एक ने सुझाव दिया है कि पृथ्वी की उत्पत्ति गैसों और धूल के कणों से हुई है?

(अ)जेम्स जीन्स (ब)एच. आल्वेन(स)एफ. हॉइल (द)ओ. श्मिट

22. निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह सबसे गहरा एवं स्थलबंद संरक्षित बंदरगाह है?

(अ) कांडला (ब) विशाखापट्टनम (स) हल्दिया (द) तूतीकोरिन

23. दिए गए बंदरगाहों में कौन सा बंदरगाह कुद्रेमुख लौह अयस्क का निर्यात करता है?

(अ)कोचीन (ब)न्यू मंगलौर (स) मुंबई (द) विशाखापट्टनम

24. पासिग शहर  निम्नलिखित में से किस देश में है?

(अ) इंडोनेशिया (ब) चीन (स) वियतनाम (द) फिलीपीन

25. आर्य समाज आंदोलन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान क्या था?

(अ) इसने लोगों में भारत के अतीत के प्रति गौरव की भावना उत्पन्न की (ब) इसने भारत के विभिन्न भागों में डीएवी कालेज (स) इसने धर्म परिवर्तनों को रोका (द) इसने जाति प्रथा की जटिलता को कम करने में मदद की

26. निम्नलिखित में से कौन चालू सार्वजनिक व्यय है?

(अ) प्रतिरक्षा व्यय (ब) रेलवे लाइन बिछाने पर व्यय (स) बांधों के निर्माण पर व्यय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

---

सही जवाब- 1.(अ) सुनाई नहीं देगी, 2.(द)अपरिवर्तत रहेगा, 3.(अ)पृष्ठतनाव के कारण, 4.(अ) घटता है, 5.(द) दाब पर निर्भर करता है, 6.(ब)शराबती-कर्नाटक, 7.(अ) थल समीर, 8.(द)5 वर्ष, 9.(द) अमेरिका,  10.(अ) मूल्य का श्रम सिद्घांत, 11.(द)जे.एस. मिल, 12.(अ) मर्मागाओं में, 13.(द)धारवाड़ तंत्र, 14.(स) प्रत्यक्ष कर, 15.(ब)क्रय शक्ति समता सिद्घांत, 16.(स) सिख सेनापतियों का विश्वासघात, 17.(स) खुर्रम,18.(स)नागार्जुन द्वारा,19.(द) निरंजना नदी के तट पर, 20.(द) उपरोक्त में से कोई नहीं, 21.(द) ओ. श्मिट, 22.(ब) विशाखापट्टनम, 23.(ब)न्यू मंगलौर, 24.(द) फिलीपीन, 25.(अ) इसने लोगों में भारत के अतीत के प्रति गौरव की भावना उत्पन्न की, 26.(अ)प्रतिरक्षा व्यय ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news