सामान्य ज्ञान

भारत की कुछ सफल महिला उद्यमी
06-Jul-2022 12:34 PM
भारत की कुछ सफल महिला उद्यमी

दुनिया भर में महिलाओं और पुरुषों की समानता का संघर्ष खत्म नहीं हुआ है। फिर भी बहुत सी महिला उद्यमियों ने अपनी हिम्मत और मेहनत से साबित किया है कि नेतृत्व क्षमता में वे पीछे नहीं हैं।

इंदिरा नूयी-  56 वर्षीया इंदिरा नूयी इस समय दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खाद्य कंपनी पेप्सीको की अध्यक्ष हैं। चेन्नई में जन्मी इंदिरा नूयी ने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से साइंस में डिग्री की और आईआईएम कलकत्ता से एमबीए किया।

किरण मजुमदार शॉ- बंगलोर में पैदा हुई 59 वर्षीया किरण मजुमदार शॉ शहर के माउंट कार्मेल कॉलेज से प्राणी विज्ञान की स्नातक हैं। किरण मजुमदार शॉ ने 1978 में बायोकॉन कंपनी शुरू की और उसे बायोमेडिसिन रिसर्च का अगुआ बना दिया।

नैना लाल किदवई- 55 वर्षीया नैना लाल किदवई एचएसबीसी बैंक की भारत शाखा की कंट्री हेड और ग्रुप जनरल मैनेजर हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डिग्री ली है और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

चंदा कोचर- 51 वर्षीया चंदा कोचर भारत के सबसे बड़े गैरसरकारी बैंक आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख हैं। राजस्थान में पैदा हुई चंदा कोचर ने मुंबई के जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए किया है।

सिमोन टाटा- जन्म से फ्रांसीसी सिमोन टाटा रतन टाटा की सौतेली मां हैं। लक्मे कंपनी की पूर्व अध्यक्ष को भारत का कॉस्मेटिक जार कहा जाता है। उन्होंने बेचे जाने से पहले टाटा की इस छोटी कंपनी को भारत का सबसे बड़ा कॉस्मेटिक ब्रांड बना दिया।

नीलम धवन- भारतीय आईटी उद्योग की प्रतिष्ठित हस्ती नीलम धवन इस समय ह्यूलेट पैकर्ड की भारत शाखा की प्रमुख हैं। 80 के दशक में एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान लीवर जैसी कंपनियों द्वारा ठुकराए जाने के बाद उन्होंने आईटी उद्योग को चुना और अपनी जगह बनाई।

सुलज्जा मोटवानी- सुलज्जा मोटवानी काइनेटिक मोटर्स की संयुक्त मैनेजिंग डाइरेक्टर हैं। कैलिफोर्निया में इंवेस्टमेंट कंपनी में काम करने बाद उन्होंने अपने दादा की कंपनी ज्वाइन की और अपनी मार्केटिंग रणनीति से कंपनी के विकास में योगदान दिया।

प्रिया पॉल- 22 साल की आयु में पारिवारिक बिजनेस में शामिल होने वाली प्रिया पॉल इस समय एपीजे पार्क होटल्स कंपनी की अध्यक्ष हैं। उद्योग जगत के अलावा सरकार ने भी हॉस्पिटेलिटी उद्योग को उनके योगदान की सराहना की है।

एकता कपूर- फिल्म स्टार जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स कंपनी की संयुक्त मैनेजिंग डाइरेक्टर हैं। उन्होंने टीवी धारावाहिकों और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपनी खास जगह बनाई है। सबसे सफल महिला प्रोड्यूसर्स में एकता का नाम आता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news