सामान्य ज्ञान

बेनिन
05-Aug-2022 12:00 PM
बेनिन

बेनिन एक देश है, जो पश्चिम अफ्रीका का हिस्सा है। बेनिन, आधिकारिक रूप से बेनिन गणराज्य  की भू सीमा पश्चिम में टोगो से, पूर्व में नाइजीरिया से और बुर्कीना फ़ासो और नाइजर से उत्तर में मिलती है। दक्षिण में इसकी छोटी सी तटीय रेखा बेनिन की खाड़ी से लगती हुई है।

1 अगस्त सन 1960 ईसवी को बेनिन ने फ्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। फ्रांसीसियों ने 19 वीं शताब्दी के दूसरे अर्ध के दौरान इस देश में अपना राजनैतिक और आर्थिक प्रभाव बढ़ाया और 1892 में इस देश पर अधिकार कर लिया। यह अधिकार 1958 तक जारी रहा। इस वर्ष में बेनिन को पहले स्वायत्तता मिली फिर 1960 में इस देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। 

 इस देश का आकार लगभग 1 लाख 10 हजार  वर्ग किमी है और अनुमानित जनसंख्या 85 लाख है।  यहां का आबोमे रॉयल पैलेस बहुत शानदार ढंग से बना हुआ है। इस के अलावा पेंडजारी राष्ट्रीय पार्क पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news