सामान्य ज्ञान

यूके की राजनीतिक संरचना क्या है?
08-Aug-2022 1:14 PM
यूके की राजनीतिक संरचना क्या है?

यूनाइटेड किंगडम, यानी यूके यूरोप महाद्वीप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यहां संवैधानिक राजतंत्र है और इस देश ने एक समय दुनिया के बड़े भूभाग पर राज किया था।

यूके में संवैधानिक राजतंत्र प्रणाली है और महारानी राष्ट्राध्यक्ष हैं किन्तु उनका यह पद सांकेतिक मात्र है। ब्रिटिश संसद के दो सदन- हाउस ऑफ लॉडर्स (ऊपरी सदन)और हाउस ऑफ कॉमंस (निम्न सदन) हैं। हाउस ऑफ लॉडर्स में 574 व हाउस ऑफ कॉमंस में 651 सदस्य होते हैं। संसद का शासनकाल 5 वर्ष का होता है। हाउस ऑफ लॉडर्स की अधिकांश शक्ति 1911 में छीन ली गई थी।  सम्राट की कार्यकारी शक्ति कैबिनेट में हैं जिसका मुखिया प्रधानमंत्री होता है।

इंग्लैण्ड का एकीकरण 10वीं शताब्दी में हुआ था। 1284 में इंग्लैण्ड और वेल्स का संघ बन गया था। 1707 के एक्ट ऑफ यूनियन के द्वारा इंग्लैण्ड व स्कॉटलैंड ने मिलकर ग्रेट ब्रिटेन की घोषणा की गई। वर्र्ष 1801 में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड ने मिलकर संघ बनाया। 1921 में एंग्लो-आयरिश संधि के द्वारा आयरलैंड का विभाजन हो गया। उत्तरी आयरलैण्ड की छह उत्तरी आयरिंग काउंटियों ने उत्तरी आयरलैण्ड के रूप में यूनाइटेड किंगडम में रहने का फैसला किया। वर्ष 1927 में देश का वर्तमान नाम यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैण्ड स्वीकार किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news