सामान्य ज्ञान

माच्चू-पिच्चू
12-Aug-2022 9:52 AM
माच्चू-पिच्चू

माच्चू-पिच्चू के पहाड़ों पर रेड इंडियनों द्वारा प्राचीन काल में बनाए गए माच्चू-पिच्चू नगर को गैर अधिकारिक रूप से दुनिया के सात आश्चर्यों में शामिल किया गया है। यह नगर पेरू देश का हिस्सा है।  23 जुलाई 1911 को इन अद्भुत इंका अवशेषों को खोज निकाला था।

  ये शिखर इंका सभ्यता के अवशेषों को अपने में समेटे हुए हैं।   ज्यादातर लोगों के लिए समुद्र तल से 2350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माच्चू-पिच्चू के शिखरों की यात्रा अपने आप में एक दुर्लभ अनुभव होती है।  इंका सभ्यता के इस गुमशुदा शहर (लॉस्ट सिटी) जाने के दो ही तरीके हैं, या तो पेरू रेल की ट्रेनों से या फिर पैदल।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news