कारोबार

राजकुमार कॉलेज को मिला एक्सेप्शनल स्कूल्स ऑफ इंडिया का प्रतिष्ठित सम्मान, प्राचार्य कर्नल सिंह ने मैनेजमेंट, विद्यार्थियों, पेरेंट्स को दिया श्रेय
12-Aug-2022 5:07 PM
 राजकुमार कॉलेज को मिला एक्सेप्शनल स्कूल्स ऑफ इंडिया का प्रतिष्ठित  सम्मान, प्राचार्य कर्नल सिंह ने मैनेजमेंट, विद्यार्थियों, पेरेंट्स को दिया श्रेय

रायपुर, 12 अगस्त। शैक्षणिक संस्थाओं के एक समूह स्कून्यूज गु्रप द्वारा रायपुर की स्कूल राजकुमार कॉलेज को एक्सेप्शनल स्कूल्स ऑफ इंडिया 2022 की सूची में प्रतिष्ठित स्कूल का दर्जा देते हुए सम्मानित किया गया है। 

राजकुमार कॉलेज छत्तीसगढ़ की सबसे पुुरानी स्कूलों में से है और अपने शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मान पा चुकी है।

स्कून्यूज ग्रुप ने राजकुमार कॉलेज को पढ़ाने, नेतृत्व क्षमता के विकास और विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास विकसित करने के साथ-साथ साल दर साल बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रदान किया है।

प्राचार्य कर्नल अविनाश सिंह को राजकुमार कॉलेज को अपने वर्तमान मुकाम पर पहुंचाने और स्कूल परिसर को एनवायरमेंट फ्रेंडली बनाने के लिए विशेष सम्मान दिया।

यह अवार्ड समारोह राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया गया था और मालदीव के शिक्षा मंत्री अब्दुल्लाह  रशीद ने प्राचार्य कर्नल अविनाश सिंह को भेंट किया।

कर्नल सिंह ने राजकुमार कॉलेज के मैनेजमेंट, विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और अन्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इन सभी के सहयोग से ही हम यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल कर पाए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news