सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 17 अगस्त
17-Aug-2022 1:22 PM
हर दिन हॉट सीट- 17 अगस्त

1. कोशिका का ऊर्जा गृह (क्कश2द्गह्म् ॥शह्वह्यद्ग) किसको कहा जाता है?

(अ) गॉल्जीकाय (ब) न्यूक्लिओलस (स) माइटोकॉण्ड्रिया (द) राइबोसोम

2. कोशिका में प्रोटीन संश्लेषण कहां होता है?

(अ) गॉल्जीकाय में (ब) राइबोसोम में (स) माइटोकॉण्ड्रिया में (द) सेण्ट्रोसोम में

3. डीएनए हेलिक्स का प्रारूप प्रस्तुत किया?

(अ) नॉल तथा रस्का ने (ब) वाटसन तथा क्रिक ने (स) खुराना ने (द) प्रीस्टले ने

4. न्यूक्लियस की खोज सर्वप्रथम किसने की थी?

(अ) ल्यूवेनहॉक (ब) श्वान (स) हॉफमिस्टर (द) ब्राउन

5. वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण मुख्यत: हुआ है?

(अ) वनों की अग्नि से (ब) जीवों के श्वसन से (स) सूक्ष्म जीवों की क्रियाओं से (द) कारखानों के धुएं से

6. ताजमहल को क्षति पहुंच रही है?

(अ) यमुना में बाढ़ से (ब) अधिक ताप पर संगमरमर के अपघटन द्वारा (स) मथुरा तेल शोधनशाला में निकले वायु प्रदूषकों से (द) इनमें से कोई नहीं

7. निम्नलिखित में से कौन सा खनिज काला सीसा तथा प्लम्बगो के नाम से जाना जाता है?

(अ) हीरा (ब) मैंगनीज (स) चांदी (द) ग्रेफाइट

8. बंगलादेश में गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है?

(अ) मेघना (ब) तृश्ता (स) पद्मा (द) भागीरथी

9. भारत का कौन सा राज्य मछली का सबसे बड़ा निर्यातक है?

(अ)  गोवा (ब) केरल (स) तमिलनाडु (द) महाराष्टï्र

10. निम्नलिखित में से कहां प्राचीन चट्टïानें पाई जाती हैं?

(अ) हिमालय (ब) शिवालिक (स) अरावली (द) ये सभी

11. भारत का वह पहला मुस्लिम शासक कौन था, जिसने अपने सिक्कों या अभिलेखों में फारसी के साथ-साथ नागरी लिपि का उपयोग किया?

(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) हुमायूं (स) शेरशाह (द) अकबर

12. निम्नलिखित में से किस स्मारक में संगमरमर की पच्चीकारी का प्रयोग पहली बार हुआ?

(अ)अकबर का मकबरा (ब) ताजमहल (स) एत्मादुद्दौला का मकबरा (द) नूरजहां का मकबरा

13. नाना साहब निम्नलिखित में से किसके दत्तक पुत्र थे?

(अ) बालाजी विश्वनाथ (ब) बाजीराव प्रथम (स) बाजीराव द्वितीय (द) माधवराव

14. आरती साहा ने किस क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल की?

(अ) टेनिस (ब)तैराकी (स) एथलेटिक्स  (द)भारोत्तोलन

15. ओबेदुल्ला स्वर्ण कप किस खेल में दिया जाता है?

(अ) बैडमिंटन (ब) फुटबॉल (स) हॉकी (द) टेनिस

16. रोहिंटन बारिया ट्राफी किस खेल से संबंधित है?

(अ) यूनिवर्सिटी क्रिकेट (ब) हॉकी (स) गोल्फ (द) घुड़दौड़

17. इंग्लैंड और फ्रांस के बीच समुद्र के अंदर बनाई गई सुरंग में से चलने वाली रेलगाड़ी को क्या नाम दिया गया है?

(अ) यूरो (ब) यूरो स्टार (स) नीवी (द)एडवेंचर

18. ह्वïाइट पर्वत किस देश में पाए जाते हैं?

(अ) कनाडा में (ब) नार्वे में (स) रूस में (द) संयुक्त राज्य अमेरिका में

19. सात पहाडिय़ों का नगर निम्न में से कौन कहलाता है?

(अ) रोम (ब) एथेन्स (स) जेनेवा (द) वेनिस

20.  किस राज्य के नाम का शाब्दिक अर्थ बादलों का घर होता है?

(अ) नागालैंड (ब) सिक्किम (स) मेघालय(द) मिजोरम

21. निम्नलिखित में से अश्वघोष की रचना है?

(अ) बुद्घचरित (ब) सौन्दरानंद (स) सारिपुत्र प्रकरण (द) उपर्युक्त सभी

22. निम्नलिखित में से किस शासक ने पहली बार सल्तनत के लिए प्रशासनिक व्यवस्था का निर्माण किया?

(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक  (ब) शम्सुद्दीन इल्तुतमिश (स) गयासुद्दीन बलबन  (द) रजिया सुल्तान

23.निम्नलिखित में से कौन संप्रभुता के एकलवादी सिद्घांत के प्रतिपादक हैं?

(अ) एफ.डब्ल्यू मेटलैंड (ब) ह्यïूगो क्रैब (स) ई. बार्कर (द) जॉन आस्टिन

24. बहुलवादियों के अनुसार राज्य का मुख्य कार्य क्या है?

(अ) अपने नागरिकों की कल्याण को बढ़ावा देना (ब) विभिन्न समूहों तथा समुदायों की गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करना (स) सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना (द) असमानता को दूर करना

25. सबसे बड़ा गुफा मंदिर कहां पर स्थित है?

(अ) अजंता (ब) एलोरा (स) सांची (द) एलीफेंटा

26. संसार की सबसे ऊंची सडक़ (5602 मीटर) कहां पर स्थित है?

(अ) लद्दाख (ब) अरुणाचल प्रदेश (स) रॉकी पर्वत (द) आल्पस पर्वतमाला

27. शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित ग्रैण्ड ट्रंक रोड पहले कोलकाता को जोड़ता था?

(अ) लाहौर तक (ब) कराची तक (स) मुल्तान तक (द)पेशावर तक

28. निम्नलिखित में से मूंगफली की खली में कौन सा पोषण अनुपात होता है?

(अ) संकीर्ण अनुपात (ब) मध्य अनुपात (स) विस्तीर्ण अनुपात (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

29. कुक्कुट आहार में निम्नलिखित में से कितना तंतु होना आवश्यक है?

(अ) 5.0 प्रतिशत (ब) 10.0 प्रतिशत (स) 12.0 प्रतिशत (द) 15.0 प्रतिशत

30. कृषि श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना कब आरंभ की गई?

(अ) 1 अप्रैल, 2001 (ब) 1 जुलाई, 2001 (स) 1 अक्टूबर, 2001(द) 1 जनवरी, 2002

---

सही जवाब- 1.(स) माइटोकॉण्ड्रिया, 2.(ब) राइबोसोम में, 3.(ब) वाटसन तथा क्रिक ने, 4.(द) ब्राउन, 5.(ब) जीवों के श्वसन से, 6.(स) मथुरा तेल शोधनशाला में निकले वायु प्रदूषकों से, 7.(द)ग्रेफाइट, 8.(स) पद्मा,9.(ब)केरल,10.(स) अरावली, 11.(स) शेरशाह, 12.(स)  एत्मादुद्दौला का मकबरा, 13.(स) बाजीराव द्वितीय, 14.(ब)तैराकी,15.(स)हॉकी, 16.(अ)यूनिवर्सिटी क्रिकेट, 17.(ब)यूरो स्टार, 18.(द)संयुक्त राज्य अमेरिका में, 19.(अ) रोम, 20.(स)मेघालय, 21.(द) उपर्युक्त सभी, 22.(ब) शम्सुद्दीन इल्तुतमिश, 23.(द) जॉन आस्टिन, 24.(ब) विभिन्न समूहों तथा समुदायों की गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करना, 25.(ब)एलोरा, 26.(अ)लद्दाख, 27.(द)पेशावर तक, 28.(अ) संकीर्ण अनुपात, 29.(अ) 5.0 प्रतिशत, 30.(ब)1 जुलाई, 2001।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news