सामान्य ज्ञान
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय
20-Aug-2022 1:16 PM
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 1959 में की थी। यह रंगमंच का प्रशिक्षण देने वाली सबसे महत्वपूर्ण संस्था है जो दिल्ली में स्थित है। यह संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वशासी संस्थान है। इसे वर्ष 1975 में एक स्वतंत्र स्कूल का दर्जा दिया गया था, लेकिन वर्ष 2005 में इसे डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।
हाल ही में रतन थियम राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उनकी यह नियुक्ति चार बरसों के लिए की गई है।