कारोबार

कलेक्टर ने किया ओडग़ी ब्लॉक के आश्रम छात्रवासों का निरीक्षण
28-Aug-2022 6:25 PM
कलेक्टर ने किया ओडग़ी ब्लॉक के आश्रम छात्रवासों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

ओडग़ी, 28 अगस्त। कलेक्टर  इफ्फत आरा ने  जिले के ब्लॉक मुख्यालय ओडग़ी मे शनिवार को दोपहर मे अचानक मुख्यालय के आश्रम छात्रावासो का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यालय के एकलव्य कन्या छात्रावास,बालक छात्रावास, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय  एवं कन्या आश्रम ओडग़ी का  निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने बच्चों के शयन कक्ष ,शौचालय, रसोई , भोजन कक्ष, कंप्यूटर कक्ष,अध्ययन कक्ष, पेयजल व्यवस्था, बागवानी का जायजा लिया। उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने  एकलव्य कन्या छात्रावास के निर्माणाधीन कार्यो की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की तथा भवन निर्माण समय अवधि में गुणवत्ता युक्त बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्रम छात्रावास में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री आरा ने कन्या आश्रम छात्रावास   के अधीक्षककाओं की अनुपस्थिति को गंभीरता लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने विभागीय अधिकारियों को  निर्देश दिए हैं। उन्होंने छात्रावास में अधीक्षक एवं सुरक्षा कर्मियों गार्ड्स को नियमित उपस्थित रहने निर्देश दिए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news