कारोबार

हॉकी लीजेंड मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मैक में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
30-Aug-2022 1:49 PM
  हॉकी लीजेंड मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मैक में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

रायपुर, 30 अगस्त। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज समता कॉलोनी रायपुर में आज दिनांक 29/8/ 2022 को नेशनल स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष्य में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस भारत के हॉकी के लीजेंड मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाया जाता है। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। इस दिन को नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं छात्रों में खेलों के प्रति जागरूकता एवं खेलों के महत्व को समझाना है। खेल सामाजिक मूल्यों को बढ़ाने में अह्म भूमिका निभाते है। राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में किया जाता है जिसमें आज के दिन विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाता है।

महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के इस महत्वपूर्ण दिन पर आज कॉलेज में क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसमें कॉलेज प्रिंसिपल ग्प् एवं दूसरी टीम एडमिनिस्ट्रेटर ग्प् ने भाग लिया। जे.सी.आई रायपुर मैक युनाइटेड एवं रोवर रेंजर के छात्र-छात्राओं में गर्ल्स टीम व बॉयस टीम ने भी खेल में सहभागिता की।

प्रिंसिपल ‚Â में डॉ. एम.एस. मिश्रा एवं दूसरी टीम एडमिनिस्ट्रेटर ‚Â में मि. सिद्धार्थ सभरवाल ने कप्तानी की। विजेता टीम जे.सी.आई. रायपुर मैक युनाईटेड गर्ल्स टीम, रोवर रेंजर ब्वॉयस टीम तथा एडमिनिस्ट्रेटर टीम विजेता रहे। जे.सी.आई. रायपुर मैक युनाईटेड गर्ल्स टीम की कप्तानी कृति अग्रवाल, रोवर रेंजर गर्ल्स टीम से उन्नति तिवारी, जे.सी.आई. रायपुर मैक युनाईटेड ब्वॉयस टीम की कप्तानी सुदीप सिंह, रोवर रेंजर ब्वॉयस टीम की कप्तानी रौनक बेहर द्वारा की गई।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन महाविद्यालय के चेयरमैन आदरणीय श्री राजेश अग्रवाल जी प्रिंसिपल डॉ. एम.एस. मिश्रा एवं एडमिनिस्ट्रेटर आदरणीय श्री सिद्धार्थ सभरवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।प्रोग्राम के कोर्डिनेटर मि. सुधांशु रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news