अंतरराष्ट्रीय

विकसित देश सबसे अधिक ग्रीन हाउस उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
11-Sep-2022 12:00 PM
विकसित देश सबसे अधिक ग्रीन हाउस उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

(Xinhua/Xie E/IANS)

इस्लामाबाद, 11 सितंबर | संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि विकसित अर्थव्यवस्थाएं मुख्य रूप से वातावरण में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुटेरेस ने शनिवार को पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में देश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा के दौरान एक प्रेस वार्ता में यह टिप्पणी की।


उन्होंने कहा, दक्षिण एशिया में रहने वाले लोगों के जलवायु प्रभावों से मरने की संभावना 15 गुना अधिक है।

गुटेरेस ने कहा कि लगभग आधी मानवता अब इस श्रेणी में है और इसका ज्यादातर हिस्सा विकासशील देशों में है।

महासचिव ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से प्रभावित देशों के लिए ऋण राहत का एक नया तंत्र तैयार करने का आह्वान किया है।

इससे पहले शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, कार्बन उत्सर्जन पर शिन्हुआ को जवाब देते हुए, गुटेरेस ने विकसित दुनिया से सबसे अधिक प्रभावित विकासशील देशों को लचीलापन बनाने और परिस्थितियों के अनुकूल होने के लिए प्रभावी समर्थन का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, यह उदारता की बात नहीं है। यह न्याय का मामला है।

महासचिव ने शनिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अन्य अधिकारियों के साथ पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध और दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांतों के बाढ़ प्रभावित हिस्सों का दौरा किया।

उन्होंने सिंध में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल मोहनजोदड़ो का भी दौरा किया, जो बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दौरान उन्होंने सिंध और बलूचिस्तान में विस्थापित लोगों से भी मुलाकात की।

महासचिव ने बाढ़ की स्थिति और नुकसान का भी जायजा लिया।  (आईएएनएस)|

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news