अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण अफ्रीका में खदान बांध के ढहने से आई बाढ़, 3 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
12-Sep-2022 10:31 AM
दक्षिण अफ्रीका में खदान बांध के ढहने से आई बाढ़, 3 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

जोहान्सबर्ग, 12 सितंबर| दक्षिण अफ्रीका के मध्य भाग में एक खदान बांध ढह गया, जिसके चलते बाढ़ आ गई और लोगों के घरों को बहा ले गई। सहकारी शासन और पारंपरिक मामलों के विभाग (सीओजीटीए) ने यह जानकारी दी। सीओजीटीए के प्रवक्ता लुंगी मत्साली ने कहा कि रविवार की सुबह भयंकर बाढ़ आई। दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने फ्री स्टेट प्रांत के जैगर्सफोन्टेन में कई विभाग के अधिकारियों को तैनात किया है, बांध के ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीओजीटीए ने बताया कि उन्होंने पुलिस आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, सामाजिक विकास, बचाव कर्मियों और इंजीनियरों को तैनात किया है।

प्रवक्ता ने कहा, "खदान बांध के ढहने से व्यक्तिगत संपत्ति और घरों को नुकसान पहुंचा है। लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लोग विस्थापित हो रहे हैं। इस दौरान कई लोगों के घायल और लापता होने की सूचना भी है।"

लुंगी मत्साली ने कहा कि आपदा प्रबंधन दल को नुकसान और प्रभाव का आकलन करने और प्रत्यक्ष परिचालन सहायता प्रदान करने के लिए तैनात किया गया है।

खनिज संसाधन और ऊर्जा मंत्री ग्वेडे मंताशे ने रविवार को एक वर्चुअल मीडिया ब्रीफिंग करते हुए कहा कि सरकार घटना की जांच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने निरीक्षकों को घटनास्थल पर भेजा है। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news