सामान्य ज्ञान

ओसौनी
15-Sep-2022 10:55 AM
ओसौनी

ओसौनी  प्राचीन काल से प्रचलित एक कृषि कार्य है जिसके द्वारा भूसे से अनाज को अलग किया जाता है। ओसौनी के द्वारा भंडारित अनाज से कीड़ों आदि को भी दूर किया जाता है। इस ििक्रया में भूसा एवं दानों का मिश्रण तेज हवा में धीरे-धीरे गिरने के लिए छोड़ दिया जाता है। इससे भारी अनाज आदि उसी स्थान पर नीचे गिरते हैं जबकि भूसा आदि हल्के पदार्थ दूर उड़ जाते हैं।

 तेज हवा के लिये प्राकृतिक हवा (विंड) का सहारा लिया जा सकता है या कृत्रिम तरीकों (जैसे मशीन द्वारा चालित पंखी) से गतिशील हवा प्राप्त की जा सकती है। पहले दो व्यक्ति एक चादर को हवा में चलाते थे जिससे गतिशील हवा प्राप्त होती थी और उसी के सामने गेहंू या अन्य अनाज को ओसाया (गिराया) जाता था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news