कारोबार
रायपुर, 17 सितंबर। दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने स्कूल स्टेट जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अपने उम्दा प्रदर्शन से खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का परचम लहराया।
3 से 5 सितंबर तक भिलाई में आयोजित इस चैंपियनशिप में विद्यालय के मयंक दत्ता ने अंडर-14 में गोल्ड, अमूल्य कुजूर ने अंडर 14 में कांस्य, अंडर 19 में अवि कटरे ने रजत और आर्य सिंह ने अंडर-17 में रजत पदक अपने नाम किया। मयंक दत्ता इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल जूडो चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए। विद्यालय की कोच रेखा कटरे ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।
छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के पूर्व वाइस चेयरमैन श्री बलदेव सिंह भाटिया, प्रबंधन के महासचिव श्री विजय शाह, सदस्य श्री पुखराज जैन एवं प्राचार्य श्री रघुनाथ मुखर्जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और विश्वास व्यक्त किया कि मयंक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ- साथ राज्य का नाम भी रोशन करेंगे।