राष्ट्रीय

पंजाब के राज्यपाल ने संविधान और कानून का किया पालन : भाजपा
22-Sep-2022 12:01 PM
पंजाब के राज्यपाल ने संविधान और कानून का किया पालन : भाजपा

 नई दिल्ली, 22 सितंबर | पंजाब विधान सभा के विशेष सत्र को लेकर आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार और राज्य के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच ठन गई है। राज्यपाल ने आप सरकार द्वारा विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बुलाए गए विधान सभा के विशेष सत्र को बुलाने के आदेश को वापस ले लिया है। आम आदमी पार्टी राज्यपाल के इस फैसले को लेकर उनपर हमलावर हो गई है। वहीं भाजपा पूरी तरह से राज्यपाल का साथ देते हुए यह दावा कर रही है कि पंजाब के राज्यपाल ने संविधान और कानून का पालन किया है।

वहीं भाजपा आईटी सेल के नेशनल हेड अमित मालवीय ने भगवंत मान सरकार के इस रवैये को अवैध और लोगों के साथ मजाक करार देते हुए कहा कि विशेष सत्र बुलाने को वापस लेने का राज्यपाल का फैसला स्वागत योग्य फैसला है। (आईएएनएस)| 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news