ताजा खबर

वादाफरामोश कांग्रेस जितने नोटिस भेजना चाहती है भेज दे- केदार गुप्ता
25-Sep-2022 9:15 PM
वादाफरामोश कांग्रेस जितने नोटिस भेजना चाहती है भेज दे- केदार गुप्ता

रायपुर, 25 सितंबर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस का जनघोषणापत्र तैयार करने वाले उनके मंत्री टीएस सिंहदेव चौक पर आकर कहें कि उन्होंने जो वादे किये हैं, उन्हें पूरे नहीं करने वाले हैं। कांग्रेस कह रही है कि हमने यह वादा गंगाजल हाथ में ले कर के किया, वह वादा गंगा जल हाथ में लेकर नहीं किया! मतलब उन्हें बाकी वादे पूरे नहीं करने थे। यह उन्होंने पहले से ही तय कर रखा था। इसलिए गंगा जल हाथ में नहीं उठाया। इस प्रकार का धोखा दिया गया है। कांग्रेस को जितना नोटिस देना है, दे। जो करना है, करें। भाजपा जनता के हित के लिए संघर्ष करती है और इससे पीछे नहीं हटेगी। भाजपा कभी भी कांग्रेस की गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस को हमारी खुली चुनौती है कि भूपेश बघेल की वादाखिलाफी के समर्थन में जितने नोटिस भेजने हैं, भेजे। ऐसे नोटिसों का जवाब जनमंच पर भी दिया जायेगा। फैसला छत्तीसगढ़ की जनता करेगी।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस की लबरा सरकार के बारे में जो कहा है, उसके एक एक शब्द की सत्यता से छत्तीसगढ़ की जनता भलीभांति परिचित हैं। कांग्रेस ने किस वादे के लिए कसम खाई, किसके लिए नहीं खाई, यह भूपेश बघेल को चुनाव प्रचार के दौरान ही स्पष्ट कर देना चाहिए था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news