ताजा खबर

राजधानी लौट रहे उसेंडी की कार दुर्घटनाग्रस्त, बड़े नेताओं ने कुशलक्षेम पूछा
27-Sep-2022 9:59 AM
राजधानी लौट रहे उसेंडी की कार दुर्घटनाग्रस्त, बड़े नेताओं ने कुशलक्षेम पूछा

रायपुर/ कांकेर, 27 सितंबर। सोमवार शाम रायपुर लौट रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव उसेंडी का पायलट वाहन टेंशन राड टूटने से पलट गया। पीछे चल रही विक्रम उसेंडी की कार उससे   टकराते टकराते बच गई। इस हादसे में पायलट वाहन में सवार पांच जवानों को मामूली चोटें आई है। सभी वरिष्ठ नेताओं ने उसेंडी से फोन पर चर्चा कर कुशलक्षेम पूछा।

विक्रम उसेंडी हड़ताल में बैठे रसोइयों को अपना समर्थन देने और कोरोना टीकाकरण के प्रचार प्रसार के लिए पखांजूर गए थे। और शाम को वापस राजधानी रायपुर आ रहे थे।उनके साथ कांकेर पुलिस का वाहन भी  आगे-आगे चल रहा था। इसी दौरान कापसी पखांजूर के बीच ग्राम हरणगढ़ पार करते ही सबसे आगे चल रहा फालो वाहन का टेंशन राड टूट गया. घटना की जानकारी लगते ही पखांजूर पुलिस व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news