कारोबार
सुयश हॉस्पिटल में हृदय दिवस पर जनजागरण रैली
29-Sep-2022 1:25 PM
रायपुर, 29 सितंबर। 29 सितम्बर विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी श्रृंखला में रायपुर स्तिथ सुयश हॉस्पिटल में जन जागरण रैली का आयोजन किया गया जिसकी अगुवाई सुयश हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ गौरव त्रिपाठी ने की तथा अस्पताल के समस्त विभाग के कर्मचारी एवं विभागाध्यक्ष भी सम्मलित हुए।
इस जन जागरण रैली के माध्यम से ये बताया गया की किस प्रकार ह्रदय की देखभाल करना है, हृदय को स्वस्थ रखना है, डॉ गौरव त्रिपाठी जी ने ये भी बताया की हमे रोज काम से काम 30 से 40 मिनट सुबह चलना चाहिए, नियमित व्यायम करना चाहिए, खान - पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में सुयश हॉस्पिटल ने ह्रदय विभाग का नि:शुल्क ओ.पी.डी. एवं हृदय सम्बंधित पैथोलॉजी जांच में 25त्न का विशेष छूट दिया गया जिसका लाभ अनेक मरीजों ने उठाया।