ताजा खबर

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: शशि थरूर, दिग्विजय सिंह भरेंगे नामांकन
30-Sep-2022 10:43 AM
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: शशि थरूर, दिग्विजय सिंह भरेंगे नामांकन

नयी दिल्ली, 30 सितंबर। कांग्रेस नेता शशि थरूर और दिग्विजय सिंह पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के यहां स्थित मुख्यालय के प्रांगण में एक तंबू लगाया गया है, जहां पार्टी के नेता पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

इससे पहले शशि थरूर और दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की थी और दोनों ने इस बात पर सहमति जताई थी कि यह ‘‘प्रतिद्वंद्वियों के बीच लड़ाई नहीं, बल्कि दो सहयोगियों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा।’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी थी।

यह शाम तक स्पष्ट हो जाएगा कि इस दौड़ में कौन-कौन शामिल होगा। चुनाव के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष पद का कार्यभार करीब 22 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति संभालेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news