सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 1 अक्टूबर
01-Oct-2022 5:45 PM
हर दिन हॉट सीट- 1 अक्टूबर

1. साल्वे प्रक्रम द्वारा औद्योगिक निर्माण किया जाता है?

(अ) अमोनिया (ब) क्लोरीन (स) सोडियम कार्बोनेट्स (द) सल्फ्यूरिक अम्ल 

2. रक्त कोषों में मनुष्य का रक्त किस रसायन के साथ मिलाकर रखा जाता है?

(अ) सोडियम नाइट्रेट एवं डेक्सट्रेट (ब) सोडियम एवं ऑक्सीजन (स) ऑक्सीजन एवं क्लोरीन (द) पोटैशियम एवं कैल्सियम क्लोराइड  

3. जैन साहित्य का संकलन निम्नलिखित में से किस भाषा और लिपि में है?

(अ) संस्कृत/देवनागरी (ब) प्राकृत/अर्ध मगधी (स) पालि / पूर्ण मगधी (द) संस्कृत/ ब्राह्मïणी

4. जैन धर्म में पूर्णज्ञान के लिए क्या शब्द है?

(अ) जिन (ब) रत्न (स) कैवल्य (द) निर्वाण

5. बौद्घ संगीतियों के चार आयोजकों का निम्नलिखित में से सही क्रम क्या है?

(अ) कालाशोक, अजातशत्रु, अशोक, कनिष्क (ब) कनिष्क, अशोक, कालाशोक, अजातशत्रु (स) अशोक, कालाशोक, अजातशत्रु, कनिष्क (द) अजातशत्रु, कालाशोक, अशोक, कनिष्क

6. निम्न में से कौन सा एक त्रिपिटक का अंग नहीं था?

(अ) जातक (ब) विनय (स) सुत्त (द) अभिधम्म

7. शिशुनाग वंशी शासक कालाशोक के समय बौद्घों की दूसरी संगीति का आयोजन हुआ। इस संगीति के आयोजन का मुख्य कारण क्या था?

(अ) कालाशोक द्वारा बौद्घ धर्म के प्रति विशेष अनुग्रह का प्रदर्शन (ब) स्थविरवादियों एवं महासंघिकों का विवाद (स) बौद्घ धर्म की दो शाखाओं-महायान एवं हीनयार्न के बीच वर्चस्व की लड़ाई (द) उपर्युक्त सभी

8. प्राचीन भारत में निम्न में से कहां राजतंत्र था?

(अ) कौशम्बी (ब) मगध (स) कौशल (द) उपरोक्त सभी में

9. मगध के राजा अजातशत्रु का सदैव किस गणराज्य के साथ युद्घ रहा?

(अ) वैशाली (ब) कपिलवस्तु (स) दोनों के साथ (द) किसी के साथ नहीं

10. भारत में राजस्व एकत्र करने के स्थायी बंदोबस्त की प्रणाली किसके द्वारा शुरू की गई थी?

(अ) लॉर्ड कर्जन द्वारा (ब) लॉर्ड डलहौजी द्वारा (स) लॉर्ड हेस्टिंग्स द्वारा (द) लॉर्ड कॉर्नवालिस द्वारा

11. महाभारत में अभिमन्यु की माता कौन थी?

(अ)  कुंती (ब) सुभद्रा (स) कैकेयी (द) यशोदा

12. प्रसिद्घ चित्र शकुंतला वियोग के चित्रकार हैं?

(अ)अमीर खुसरो (ब)बीरबल (स)तानसेन (द)  राजा रवि वर्मा

13. नायदुम्मा पुरस्कार दिया जाता है?

(अ) साहित्यिक योगदान हेतु (ब) भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में योगदान हेतु (स) कृषि क्षेत्र में विशिष्टï योगदान हेतु (द) संगीत क्षेत्र में योगदान हेतु

14. अधिकतम वार्षिक तापान्तर निम्नलिखित में से कहां पाया जाता है?

(अ) कोलकाता (ब) मद्रास (स) मुंबई (द) दिल्ली 

15. सोमनाथ पर आक्रमण के समय गुजरात का शासक कौन था?

(अ) मूलराज (ब) भीम प्रथम (स) जयसिंह सिद्धराज (द) कुमारपाल

16. सिंध पर आक्रमण के बाद अरबों ने वहां का गवर्नर किसे नियुक्त किया था ?

(अ) दाहिर (ब) जयसिंह (स) बिन कासिम (द) जुनैद

17. जहांगीर के शासनकाल में प्रसिद्घ चित्तौड़ की संधि पर हस्ताक्षर कब हुआ था?

(अ)1605 ई. में (ब)1610 ई. में (स)1615 ई. में (द) 1620 ई. में

18. निम्नलिखित में से किस हड़प्पीय पुरास्थल से अग्नि वेदिकाओं के प्रमाण मिले हैं?

(अ) आलमगीरपुर  (ब) बनावजी (स) कालीबंगा (द) कुणाल

19. निम्रलिखित में से किस राज्य में कुकी जनजाति मुख्यत: निवास करती है?

(अ) मणिपुर (ब)अरुणाचल प्रदेश (स)नागालैंड (द)तमिलनाडु

20. विश्व डाक दिवस मनाया जाता है?

(अ)8 अक्टूबर (ब)9 अक्टूबर (स)12 अक्टूबर  (द) 21 अक्टूबर

21. किस दिन को विश्व दूरसंचार दिवस के रूप में मनाया जाता है?

(अ) 1 मई  (ब) 15 मई (स) 17 मई (द) 27 मई

22. चेकमेट का संबंध किस खेल से है?

(अ) क्रिकेट (ब) फुटबाल (स) शतरंज से (द) बैडमिंटन

23. पुलेला गोपीचंद किस खेल के प्रसिद्घ खिलाड़ी हैं?

(अ) बैडमिंटन के (ब) हॉकी (स) पोलो (द) फुटबाल

24. विजयनगर साम्राज्य में हजारों स्त्रियां किस रूप में सेवारत थीं?

(अ) लेखाधिकारी के रूप में (ब)शाही अंगरक्षक के रूप में (स) महल की रक्षिकाओं के रूप में (द) इनमें से सभी रूपों में

25. पुष्टिमार्ग के संस्थापक कौन थे?

(अ) चैतन्य महाप्रभु (ब) वल्लभाचार्य (स) माधवाचार्य (द) यमुनाचार्य

26. बालों में ब्लीचिंग में प्रयुक्त होता है?

(अ) सल्फ्यूरिक अम्ल (ब) ऑक्जेलिक अम्ल (स) हाइड्रोजन पर ऑक्साइड (द) भारी जल

27. कोयले के निम्नलिखित प्रकारों में से किस एक में शेष प्रकारों की अपेक्षा अधिक प्रतिशत अंश कार्बन का होता है?

(अ) बिटुमिनस (ब) लिग्नाइट (स) पीट (द) एंथ्रासाइट

28. ओजोन परत मानव जाति के लिए क्यो महत्वपूर्ण है?

(अ) यह पराबैंगनी किरणों के विरूद्ध एक रक्षा कवच बनाती है (ब) यह पृथ्वी का तापमान नियंत्रित करती है (स) यह वायुमंडल में हाइड्रोजन निर्मुक्त करती है (द) यह वायुमंडल में ऑक्सीजन निर्मुक्त करती है

----

सही जवाब- 1.(स)सोडियम कार्बोनेट्स, 2. (अ) सोडियम नाइट्रेट एवं डेक्सट्रेट, 3.(ब)प्राकृत/अर्ध मगधी, 4.(स)कैवल्य, 5.(द) अजातशत्रु, कालाशोक, अशोक, कनिष्क, 6.(अ)जातक, 7.(ब) स्थविरवादियों एवं महासंघिकों का विवाद, 8.(द) उपरोक्त सभी में, 9.(अ) वैशाली, 10.(द) लॉर्ड कॉर्नवालिस द्वारा, 11.(ब) सुभद्रा, 12.(द) राजा रवि वर्मा, 13.(ब) भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में योगदान हेतु, 14.(द) दिल्ली, 15.(ब)भीम प्रथम, 16.(द) जुनैद, 17.(स)1615 ई. में, 18.(स) कालीबंगा, 19.(स) नागालैंड, 20.(ब) 9 अक्टूबर, 21.(स) 17 मई, 22.(स) शतरंज से, 23.(अ) बैडमिंटन के, 24.(द) इनमें से सभी रूपों में, 25.(ब)वल्लभाचार्य, 26.(स) हाइड्रोजन पर ऑक्साइड, 27.(द) एंथ्रासाइट, 28.(अ) यह पराबैंगनी किरणों के विरूद्ध एक रक्षा कवच बनाती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news