खेल

जयपुर की महारानी गायत्री देवी स्कूल में आईपीएससी गल्र्स हॉकी चैंपियनशिप में राजकुमार कॉलेज विजेता
02-Oct-2022 12:42 PM
जयपुर की महारानी गायत्री देवी स्कूल में आईपीएससी गल्र्स हॉकी चैंपियनशिप में राजकुमार कॉलेज विजेता

रायपुर, 2 अक्टूबर।  उत्कृष्ट प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए, राजकुमार कॉलेज ने जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल में प्रतिष्ठित आईपीएससी गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप जीती और एक रोमांचक टाई ब्रेकर में गत चैंपियन मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राय ,सोनीपत को 2-0 से 30सितंबर को हराया।

प्रतिस्पर्धा में निम्नलिखित टीमों ने भाग लिया:  विद्या देवी जिंदल स्कूल, हिसार, पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा, यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, मोहाली, लॉरेंस स्कूल, लवडेल, ऊटी, बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी, राजस्थान, वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून, महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर, मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राय, राजकुमार कॉलेज रायपुर।

लीग मैच के दौरान राजकुमार कॉलेज की गर्ल्स हॉकी टीम ने निम्नलिखित विद्यालयों की टीमों को पराजित किया : 8-0 से यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, मोहाली को पराजित किया, 3-0 से वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून को पराजित किया, 2-0 से महारानी गायत्री देवी स्कूल, जयपुर को पराजित किया, 2-1 से विद्या देवी जिंदल स्कूल, हिसार को पराजित किया।

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार वर्षा रवि को प्रदान किया गया। राजकुमार कॉलेज के प्रबंध समिति के प्रेसीडेंट,चेयरमैन और प्राचार्य ने हॉकी टीम एवं हॉकी टीम स्टाफ को बधाई प्रेषित की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news