ताजा खबर

कांग्रेसी अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस खोजने निकले हैं- केदार गुप्ता
04-Oct-2022 5:04 PM
कांग्रेसी अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस खोजने निकले हैं- केदार गुप्ता

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस की पदयात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस कितनी भी यात्रा निकाल ले, अब इसका छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में अंत सुनिश्चित है। कांग्रेस खुद तो चल नहीं पा रही है और देश जोड़ने निकली है।कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व जहां से चला, वहीं आकर रुक गया। कितना हास्यास्पद है कि कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को आदेश किया जो उन्होंने मानने से इंकार करते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी को कांग्रेस के अध्यक्ष पद से बड़ा मान लिया। कांग्रेस में राष्ट्रीय नेतृत्व का सम्मान नहीं बचा है।

गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में जो पदयात्रा कर रही है, वह भी भटकाव का शिकार है। अगले साल कांग्रेस को सत्ता से सड़क पर आना ही है, इसके लिए कांग्रेस में चार दिशाओं से महाभारत छिड़ी हुई है। यहां कांग्रेस की पदयात्रा का निहितार्थ सरकार की विफलता और कांग्रेस की कलह से ध्यान हटाने की कोशिश मात्र है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के दूसरे नंबर के मंत्री टी एस सिंहदेव जी की चिट्ठी यह बताने के लिए पर्याप्त है कि कांग्रेस शासन में जनता तो छोड़िए कांग्रेसियों तक को न्याय नहीं मिल रहा है। और आने वाले समय में कांग्रेस लगातार छोड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है इससे बेचैन होकर  कांग्रेसी अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस खोजने निकले हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news