ताजा खबर

संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को मिला साल 2022 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार
04-Oct-2022 5:11 PM
संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को मिला साल 2022 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार

साल 2022 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुरू हो गई है. फिजिक्स में इस साल का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को मिला है. इनमें एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन ज़िलिंगर शामिल हैं.

साल 2022 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुरू हो गई है. फिजिक्स में इस साल का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को मिला है. इनमें एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन ज़िलिंगर शामिल हैं.

साल 2021 में भी फिजिक्स के क्षेत्र में संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था ने ट्वीट कर इस बार के सम्मान की घोषणा की.

अपने ट्वीट में संस्था ने लिखा, "रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी में 2022 के नोबेल प्राइज़ से सम्मानित करने का निर्णय लिया है."

तीनों वैज्ञानिकों को ये पुरस्कार "क्वैंटम मेकैनिक्स" के क्षेत्र में बेहतर प्रयोग और काम के लिए दिया गया है.एलेन एस्पेक्ट जहां फ्रांस के रहने वाले हैं, वहीं जॉन एफ क्लॉजर अमेरिका और एंटोन ज़िलिंगर ऑस्ट्रिया के हैं.

इससे पहले सोमवार को मेडिसिन के क्षेत्र में स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

क्यों दिया जाता है नोबेल पुरस्कार?

डायनामाइट के आविष्कारक और स्वीडेन के एक धनी व्यवसायी अल्फ्रेड नोबेल ने इस पुरस्कार की स्थापना की थी. 1896 में अपनी मृत्यु से एक वर्ष पहले उन्होंने अपनी वसीयत में इसकी व्यवस्था की. जिसके बाद साल 1901 से हर साल विज्ञान, साहित्य और शांति जैसे क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है. बाद में अर्थशास्त्र को भी इसमें शामिल किया गया. (bbc.com/hindi)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news